National

IIT और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्था ‘एडुकेटर्स’ के बच्चों ने जेईई मेन में किया शानदार प्रदर्शन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के काशीपुर स्थित आइआइटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्था ‘एडुकेटर्स’ के बच्चों ने जेईई मेन के एग्जाम में शानदार प्रदर्शन कर अपने अभिभावक, शिक्षक और संस्थान का नाम रौशन किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि एडुकेटर्स के 23 बच्चे ने जेईई-मेन का परीक्षा दिया था जिसमें 12 बच्चों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किया है।

सर्वाधिक अंक हसनपुर निवासी अरविंद कुमार यादव के पुत्र अभिनय कुमार और प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राजीव कुमार झा के पुत्र अभिनव आदित्य ने क्रमशः 99.68 परसेंटाइल तथा 98.50 परसेंटाइल प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 531(ओबीसी) और 1857 (ईडब्ल्यूएस) हासिल किया। वहीँ दीपतेश ने 97.21 परसेंटाइल के साथ एआईआर 25285, रिया वर्मा ने 96.31 परसेंटाइल के साथ एआईआर 33257, राजीव ने 95.04 परसेंटाइल के साथ एआईआर 44702, अमृत ने 94.82 परसेंटाइल के साथ एआईआर 46517 तथा अभय ने 92.95 परसेंटाइल एआईआर 63350 रैंक प्राप्त किया। बच्चों ने अपने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षक और एडुकेटर्स के पूरे टीम को दिया।

बताते चलें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा प्रत्येक वर्ष देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकन के लिए जेईई का आयोजन किया जाता है। दो फेज में हुए इस परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी किया गया।

एडुकेटर्स के फाउंडर डायरेक्टर प्रवीण झा ने बताया कि जेईई एडवांस के लिए बच्चों को पहले से ही तैयारी करवाई जा रही है।अब बच्चों को टेस्ट प्रैक्टिस और डाउट क्लीयरिंग सेशन दिया जा रहा है ताकि जेईई-एडवांस में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें। संस्थान के एकेडमिक हेड कुमार मन्नू ने बताया कि जेईई- नीट 2023/2024 और +2 बोर्ड 2023 के लिए आख़री बैच 16 अगस्त से प्रारम्भ हो रही है जिसके लिए नामांकन प्रारम्भ है।

उक्त अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक प्रकाश वर्मा, आदित्य कुमार झा, प्रवीण कुमार झा, शैलेंद्र कुमार, कुमार मन्नू, डॉ प्रदीप प्रांजल, वैभव मिश्रा, शम्भूनाथ सिंह, गौतम कुमार, शंकर मिश्रा तथा सुनील कुमार ने मिठाई खिलाकर बच्चों को बधाई दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Avinash Roy

Recent Posts

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

2 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

3 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

3 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

3 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

13 घंटे ago