Driving Licence में घर बैठे बदलें अपने घर का पता, यह है आसान तरीका

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

Driving Licence: आधार कार्ड (Aadhaar Card) और पैन कार्ड (Pan Card) और की तरह ड्राइविंग लाइसेंस भी बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है. बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना कानूनन अपराध है, पकड़े जाने पर भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है. वहीं ड्राइविंग लाइसेंस में अन्य जानकारी के अलावा आपका पता भी होती है. ऐसे में अगर आप एक शहर से दूसरे शहर रहने के लिए चले जाते है तो आपको अपने ड्राइविंग लाइसेंस में भी पता अपडेट कराना होता है.

यह बेहद जरूरी भी है. जाहिर है अक्सर सरकारी या निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों का एक शहर से दूसरे शहर में तबादला होता है. ऐसी हालत में उनके लिए जरूरी होता है कि उनके ड्राइविंग लाइसेंस में भी पता वहीं का हो जहां वो रह रहे हैं. हालांकि पहले यह काम बड़ा पेचीदा होता था, लेकिन अब अब घर बैठे बड़े आराम से अपने ड्राइविंग लाइसेंस में पता बदल सकते हैं.

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in/parivahan/ पर जाएं.
  • यहां आपको Online Services का ऑप्शन दिखाई देगा. उसपर क्लिक कर दें.
  • अब जो सब मेन्यू खुलेगा उसमें Driving Licence Related Services पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक बॉक्स बना हुआ आएगा उसपर Select the State लिखा होगा, वहां अपने राज्य का चयन करने का काम करें.
  • अब जो पेज खुलेगा उसपर 5वें नंबर का ऑप्शन Apply for Changes Address लिखा होगा, उसपर क्लिक करें.

  • फिर Continue पर क्लिक कर दें, इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • फिर Get DL Details पर क्लिक करें. यहां चेक कर लें कि आपने डिटेल सही भरा है या नहीं.
  • इसके बाद RTO को सेलेक्ट कर लें, और Proceed पर क्लिक कर दें.
  • फिर Change of address on DL विकल्प पर क्लिक कर दें. Permanent, Present या Both ऑप्शन में से किसी एक को चुन लें. और Confirm पर क्लिक कर दें.
  • अपने डिटेल्स को सबमिट कर दें, साथ ही प्रोसेसिंग फीस 200 रुपये हैं. उसे भी भर दें.
  • इसके बाद आपके ड्राइविंग लाइसेंस में एड्रेस अपडेट हो जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

4 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

13 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

16 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

17 घंटे ago