समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर पर पहुंचे सिविल सर्जन एस.के. चौधरी ने औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीएससी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। जिस पर कार्यवाही करने की बात बताई गई। सीएस के पहुंचने के लगभग एक घंटे बाद पीएचसी प्रभारी अभय शंकर ठाकुर पहुंचे।
वहीं जानकारी देते हुए सिविल सर्जन बताया है कि समस्तीपुर जिले में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का रैंकिंग किया जा रहा है। जिसमें नीचे से तीसरे स्थान पर विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का रैंक है। इनके कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए एवं रैंक बढ़ाने के लिए औचक निरीक्षण किया गया है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सभी अनुपस्थित कर्मियों पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुछ कार्यों को लेकर उन्होंने संतोष जताया। वहीं बेहतर रैंक लाने को लेकर भी उन्होंने कई निर्देश दिये। निरीक्षण में डीपीएम एस.के दास, डीएएम पंकज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिले में 18 फरवरी तक आसमान में हल्के…
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने आम लोगोंं…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…