समस्तीपुर/खानपुर :- जन अधिकार पार्टी के सुप्रिमो पप्पू यादव गुरुवार को खानपुर प्रखंड में पहुंचे। कानू बिशनपुर पंचायत के पंकज कुमार की हत्या पर उन्होंने परिजनों को सांत्वना देने के बाद उन्हें भरोसा दिलाया कि हत्यारों को हर साल में सजा दिलायी जाएगी।
इससे पहले पंकज के परिजनों ने उन्हें बताया कि इस मामले में पुलिस लापरवाही बरत रही है। पप्पू यादव ने कहा कि पुलिस पर भी कार्रवाई करने के लिए उच्च अधिकारी को लिखा जाएगा। बता दें कि पंकज कुमार की हत्या प्रेम प्रसंग में की गयी थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया।
बता दें की पंकज को अपने ही गांव के बगल की एक लड़की से प्यार था। इसी को लेकर उसकी हत्या करने के बाद खैरी गांव में हाईटेंशन बिजली तार के टावर पर लटका दिया गया था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। हत्यारों ने शव को खंभे से लटकाकर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी।
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…