National

समस्तीपुर: चिकित्सक की पत्नी ने बीपीएससी में पाई सफलता, गांव के लोगों में हर्ष

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र स्थित मड़वा गांव निवासी डॉ. अंशु कुमार की पत्नी सृष्टि सागर ने 66वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता अर्जित कर प्रखंड का मान बढ़ाया है। प्रखंड क्षेत्र के बालकृष्णपुर मड़वा गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक धर्मराज सिंह के पुत्र डॉ. अंशु कुमार की पत्नी सृष्टि सागर ने बीपीएससी की परीक्षा में 449 वां रैंक लाकर सफलता पाई है। उसका चयन राजस्व पदाधिकारी के रूप में हुआ है।

प्रतियोगी छात्रा श्रीमति सागर ने बताया कि कड़ी मेहनत, स्वाध्याय और लगन की बदौलत उन्हें सफलता मिली है। इसके लिए उन्हें उनके ससुर सेवानिवृत शिक्षक धर्मराज सिंह के अलावा चिकित्सक पति डा. अंशु कुमार की प्रेरणा हमेशा मिली है। इनके सफलता पर गांव में खुशी की लहर छाई है।

इनके सफलता पर ससुर धर्मराज सिंह, जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सुधीर प्रसाद सिंह,मुखिया संजीत कुमार सहनी, अमरनाथ सिंह मुन्ना, कुंदन सिंह, राजकुमार पाण्डेय, समाजसेवी सुशांत कुमार सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

15 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

24 घंटे ago