National

BPSC की परीक्षा में पटोरी के अनुभव का जलवा, 49वीं रैंक लाकर धमौन गांव का नाम किया रौशन

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में प्रतिभावान लोगों की कमी नही है। प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से समय- समय पर प्रतिभाशाली लोगों का चेहरा मानस पटल पर प्रदर्शित होता रहता है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से 66वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड अंतर्गत धमौन गांव के रहने वाले अनुभव कुमार ने 49वी रैंक लाकर पटोरी प्रखंड का नाम रौशन किया है। अनुभव की सफलता पर दादा नकुल झा, पिता- संजीव झा, मां- रेखा देवी, चाचा- आनंद झा बिट्टू समेत गांव के लोगों में हर्ष का माहौल है। अनुभव का चयन ग्रामीण विकास पदाधिकारी के पद पर हुआ है।

2020 में आया था विज्ञापन : 

बिहार लोक सेवा आयोग ने बुधवार को 66वीं संयुक्त बीपीएससी (66th BPSC Final Result ) के परीक्षा परिणाम को घोषित (BPSC 66th Final Result Released) कर दिया। वैशाली के रहने वाले सुधीर कुमार पहले टॉपर (BPSC Topper Sudhir Kumar Of Vaishali) बने हैं। बता दें कि इस परीक्षा के लिए 2020 में विज्ञापन आया था। जबकि, 2021 में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था।

बीपीएससी 66वीं मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 1838 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए थे। लिखित परीक्षा में सफल 1838 उम्मीदवारों का साक्षात्कार आयोग कार्यालय में दिनांक 18.05.2022 से 22.06.2022 तक और दिनांक 05.07.2022 और दिनांक 18.07.2022 को कोविड प्रोटोकॉल के मानकों का ख्याल रखते हुए कराया गया था।

685 उम्मीदवारों का हुआ चयन : 

इंटरव्यू में कुल 1768 उम्मीदवार शामिल हुए थे। वहीं, 70 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। कुल 689 रिक्तियों के विरूद्ध संयुक्त मेरिट लिस्ट तैयार की गई। जिसके तहत विभागवार और रिक्तिवार सेवा आवंटन किया गया। 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 689 रिक्तियों के विरुद्ध 685 उम्मीदवारों (25 दिव्यांग उम्मीदवारों और 13 स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित श्रेणी के उम्मीदवारों सहित) का चयन करते हुए फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

5 घंटे ago

मोहनपुर चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से टोटो चालक की मौत, सवारी को पहुंचा कर लौटने के दौरान हादसा

समस्तीपुर : समस्तीपुर - मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर…

6 घंटे ago

बिहार: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी महिला, RPF के जवानों ने यूं बचाई जान, CCTV में कैद हुई घटना

बेगूसराय में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रैक के…

6 घंटे ago

दरभंगा जातीय हिंसा: चिराग पासवान ने घायलों से की मुलाकात, बोले- किसी भी हाल में नहीं बचेंगे दोषी

दरभंगा में हुई जातीय हिंसा के पीड़ितों से रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के…

9 घंटे ago

100 करोड़ मांगे तो भी देना चाहिए… पत्नी ज्योति संग विवाद पर पवन सिंह को एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की नसीहत

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जानी जाती…

14 घंटे ago