National

समस्तीपुर: आशा बहु के कमीशन के चक्कर में गर्भवती की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- प्रसव को पहुंचने वाली हर गर्भवती महिलाओं को लापरवाही और केस बिगड़ने का हौवा दिखाकर आशाएं निजी अस्पताल ले जाने की सलाह देती हैं। आशाओं के मोटे कमीशन के चक्कर में कई बार जच्चा-बच्चा की मौत तक हो जाती है। अब तक कई मामले हो चुके हैं, मगर अफसर इससे अंजान बने हुए हैं। ऐसा ही एक मामला समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत लदौरा पंचायत से सामने आया है। जहां किशोरी सहनी की 23 वर्षीय गर्भवती पुत्री मीता देवी ‘आशा कार्यकर्ता’ और अवैध नर्सिंग होम में बलि की भेंट चढ़ी है।

ग्रामीणों का कहना है कि गर्भवती मीता देवी 3 अगस्त को बकरी चरा रही थी कि इसी दौरान आशा बहू मृतक को आकर बोली कि आपको अल्ट्रासाउंड के लिए चलना है और लेकर उसे कल्याणपुर स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम ‘सेवा सदन एवं चाइल्ड केयर’ में लाकर इलाज करवाने लगी जहां की डॉक्टरों ने उसे कमजोरी और खून की कमी का हवाला देते हुए खून चढ़ाने की बात कहने लगे। इसी दरम्यान उसे कई तरह का सुई और दवा दिया गया। जिस कारण उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई और मध्य रात्रि उसकी मृत्यु हो गई।

मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने गुरुवार को कई घंटों तक कल्याणपुर-पूसा मुख्य मार्ग को लदौरा चौक पर जाम कर दिया। जिस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों को समझा-बुझाकर जाम स्थल को सुचारु रूप से चालू करवाया।

परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गांवों में स्वास्थ्य सेवा बेहतर बनाने के लिए तैनात की गईं आशा मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में पहुंचाने का काम कर रही हैं। आपको बता दें कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डाक्टरों के नर्सिग होम का बोलबाला है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग के संरक्षण में जिले में दर्जनों ऐसे अस्पताल चल रहे हैं। अधिकारी ऐसे नर्सिग होमों से अवैध वसूली भी करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

2 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

16 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

17 घंटे ago