अखिरकार 32 दिनों बाद नीचे उतरा बुजुर्ग, पत्नी से झगड़े के बाद 100 फीट ऊंचे ताड़ के पेड़ पर चढ़ कर रह रहा था

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. मामला पति-पत्नी के झगड़े का है. अब सवाल ये उठता है कि झगड़े तो हर घर की कहानी है. इसमें नया क्या है? पर इस मामले में पति इतना नाराज है कि वो पिछले 32 दिनों से 100 फीट ऊंचे ताड़ के पेड़ पर रह रहा था. पति तक न कोई पहुंच पा रहा था और न ही वो नीचे उतरने का नाम ले रहा था. कई बार पुलिस आई और तमाम कोशिशों के बावजूद भी वो नीचे नहीं उतरा. ऐसे में बेटे के इस करतूत से परेशान पिता थक हारकर उसे खाना ले जाता था. वो ऊपर से रस्सी लटकाता था और खाना वहीं खींचकर खा लेता था. झेले में रखे पानी के बोतल से पानी भी पी लेता था.

गांव के लोगों ने बताया कि आधी रात में जब सभी सो जाते थे तब वो नित्यकर्म के लिए उतरता था. हालांकि उसे ये करते हुए किसी ने देखा नहीं था. दिन के उजाले में वो ताड़ के पत्तों के बीच बैठा दिखता था. वो कब सोता था, कैसे सोता था ये किसी को पता नहीं. बिना नहाए धूप और गर्मी, हवा के बीच वो पिछले 32 दिनों से ताड़ के पेड़ पर ही बैठा था.

जब मामले की जानकारी मऊ के उच्च अधिकारियों को पता चली तो एसडीएम, सीओ सिटी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची. फिर पेड़ के चारो तरफ जाल लगाया गया. जाल लगने के बाद पति समझ गया कि अब उतर जाना ही मुनासिब होगा नहीं तो जबरन उतारा जाएगा. ऐसे में वो उसने जाल पर छलांग लगा दी.

ये है पूरा मामला

मऊ के थाना कोपागंज क्षेत्र के बशारतपुर गांव के दलित बस्ती में पत्नी के झगड़े और मारपीट से नाराज होकर राम प्रवेश (42) घर के पास ही स्थित लगभग 100 फुट ऊंचे ताड़ के पेड़ पर चढ़ गया. राम प्रवेश की पत्नी के और तीन बच्चों की लाख मिन्नतों के बावजूद वो नीचे नहीं उतरा और वहीं पेड़ पर भगवान शंकर और प्रथम पूज्य गणेश की पूजा कर रहा था. गांव वालों ने बताया कि 42 वर्ष उम्र होने के बावजूद राम प्रवेश ताड़ के पेड़ पर तेजी से चढ़ जाता है और गर्मी के दिनों में ताड़ी निकालता है.

देखने वालों की रोज लगती थी भीड़

राम प्रवेश के बूढ़े पिता श्रीकिशुन राम ने बताया कि यहां रोज गांव के आसपास के लोग देखने के लिए आते थे. उन्होंने आगे बताया कि राम प्रवेश का पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था. बस झगड़ा तक बात नही रह पाती थी बल्कि पत्नी राम प्रवेश को बहुत मारती थी. इन दोनों के बीच पिछले 6 महीने से झगड़ा हो रहा था.

गांव वालों ने लगाए ये गंभीर आरोप

इधर राम प्रवेश पर गांव वालों ने गंभी आरोप लगाए हैं. गांव वालों ने कहा कि ताड़ के पेड़ के आसपास कई घर हैं. घर के आंगन में महिला के नहाने से लेकर पूरे दिन और रात में भी निगाहें जमाए रखता है. लोगों ने कहा कि इससे घर की महिलाएं काफी असहज हो गई हैं. इस शिकायत भी ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस से की थी.

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

6 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

7 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

12 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

20 घंटे ago