National

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर रेल नीर की आपूर्ति ठप, 20 से 25 रूपये में बेचा जा रहा अन्य ब्रांड का पानी बोतल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर जंक्शन पर धड़ल्ले से रेल नीर की जगह दूसरे ब्रांडो का बोतलबंद पानी बेचा जा रहा है। जबकि रेल मंत्रालय के तरफ से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि रेलवे स्टेशन के स्टॉलों पर रेल नीर के अलावा दूसरे ब्रांड के बोतलबंद पानी नहीं बेचे जा सकते हैं।

इस दौरान स्टॉल संचालकों का कहना है कि रेल नीर की आपूर्ति पिछले चार पांच दिनों से नहीं हो रहा है। जिसके कारण दूसरे ब्रांड का पानी बोतल बेचा जा रहा है। इसकी सूचना सभी रेल अधिकारियों को है। अधिकारियों के आदेश पर ही अन्य ब्रांड के पानी बोतल बेचे जा रहे हैं। वहीं स्टाॅल संचालक दानापुर रेल मंडल द्वारा जारी पत्र का हवाला देकर धड़ल्ले से दूसरे बांध के पानी को बेच रहे हैं।

रेल नीर की आपूर्ति व्यवस्था चरमराने के कारण यात्रियों को अब महंगे दामों पर पानी बोतल लेना पड़ रहा है। रेल नीर का एक बोतल पानी का दर 15 रुपए है। जबकि उसके स्थान पर बेचे जा रहे अन्य ब्रांड का पानी बोतल 20 से 25 रुपए में बेचा जा रहा है।

इन पानी को रेलवे ने दी मंजूरी :

रेल नीर पानी बोतल की आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ने के बाद रेलवे ने दस अन्य ब्रांड के पानी बोतल बेचने का आदेश दिया है। इसमें किंग फिशर, किनले, केएस वेली, वैली, अदास एक्वा प्ल्स, नेस्टी, जीवन धारा, किंग रॉयल, धाब एक्वा, बोनाक्या ब्रांड का नाम शामिल है। रेल मंडल द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि रेल नीर प्लांट दानापुर के आग्रह पर उक्त ब्रांड का पानी बोतल छह अप्रैल तक बेचने का आदेश दिया जा रहा है।

वहीं इसको लेकर रेल नीर वितरक दानापुर के प्रबंधक चेतन आनंद ने कहा कि पानी प्लांट में प्रोडेक्शन में तकनीकि गड़बड़ी के कारण परेशानी हुई है। इसके लिए रेलवे के वरीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। जिसके बदले में स्वीकृत अन्य ब्रांड का पानी बेचा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

3 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

4 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

9 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

14 घंटे ago