National

समस्तीपुर में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब किया बरामद, ट्रक-पिकअप और बाइक छोड़ सभी कारोबारी फरार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर [संजीव तरूण] :- मुफस्सिल थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गरूआरा चौर से तालदसहरा जाने वाले मार्ग में चौर से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब लदे पिकअप, ट्रक व एक बाइक जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे हैं।

जब्त किए गए शराब की अनुमानित कीमत लाखों रुपये से ऊपर बताया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कार्टून की गिनती नहीं की जा सकी थी। पुलिस ने बताया कि शराब कारोबारी को चिन्हित कर एवं मौके से पकड़े गए वाहनों के कागजात के आधार पर संबंधित पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी कि गरूआरा चौर से तालदसहरा जाने वाले मार्ग में चौर में शराब की एक बड़ी खेप पहुंची है। इस खेप को यहां पर उतारने के बाद इसे अन्यत्र स्थानों पर भेजा जाएगा। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम का गठन कर उक्त स्थल को चिन्हित कर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक ट्रक, पिकअप, बाइक और वाहनों पर लदे भारी मात्रा में शराब को जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस को आते देख सभी कारोबारी वाहन छोड़ फरार हो गये।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

5 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

6 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

7 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

7 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

8 घंटे ago