National

समस्तीपुर में ‘प्लास्टिक लाओ थैला/मास्क पाओ’ मुहिम की DM ने की शुरूआत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में समस्तीपुर शहर की रैंकिंग सुधारने की दिशा में प्रयासरत नगर निगम ने ‘प्लास्टिक लाओ थैला/मास्क पाओ’ मुहिम को शुरू किया है। इस मुहिम के तहत लोगों से प्लास्टिक जमा कर उन्हें थैले के उपयोग में लाने के लिए प्रेरित करना है। इसका असर यह होगा कि धीरे-धीरे प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद हो जाएगा और शहर को कचरे से निजात मिलेगी।

समस्तीपुर टाउन हॉल में जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने इस मुहिम का शुभारंभ किया। यहां स्टाल भी लगाया गया जहां लोग प्लास्टिक देकर थैला और मास्क पा सकते हैं। सभी प्लास्टिक बोतल व डिब्बों के लिए अलग, प्लास्टिक बोतल के लिए अलग, प्लास्टिक थैली के लिए अलग, चिप्स-बिस्कुट पैकेट के लिए अलग और ई-बेस्ट के लिए अलग-अलग डब्बा है।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने शहर वासियों से अपील की कि वे इस मुहिम का हिस्सा बनें ताकि प्लास्टिक की मुक्ति के साथ सभी को जागरुक हो सकें। उन्होंने अपील की कि शहरवासी यहां आएं और प्लास्टिक देकर थैलें लें।

उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को स्वयं भी जागरुक होना ही होगा। कचरे के निस्तारण के लिए समस्तीपुर नगर निगम भी प्रभावी कदम उठा रहा है। डीएम ने कार्यक्रम में सभी को जागरुक किया तथा निगम द्वारा उठाए जा रहे कदमों बारे जानकारी दी। इस दौरान प्लास्टिक कचरा जमा करने वालों को झोला व मास्क देकर डीएम ने सम्मानित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

3 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

3 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

3 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

4 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

4 घंटे ago