National

बाबा केवल महाराज के चीता की आग बुझाने समस्तीपुर के इंद्रबारा आयी थी गंगा मैया, 700 वर्ष पूर्व हुआ था जन्म

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी :- सांप्रदायिक सौहार्द के संस्थापक एवं अग्रदूत थे बाबा केवल महाराज। जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा पंचायत में बाबा केवलश जन्म एवं निर्वाण दिवस पर रामनवमी के अवसर पर राजकीय मेले का आयोजन होता है। बाबा केवल स्थान मेला की महत्ता को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2010 में इस मेले को राजकीय मेला घोषित किया था। तभी से राज्य सरकार द्वारा राजकीय मेले के लिए प्रति वर्ष लाखों रुपये इस पर खर्च किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें : बाबा केवल स्थान परिसर में आयोजित राजकीय रामनवमी मेला में आएंगे CM नीतीश 

बाबा केवल महाराज की समाधिस्थल के निकट लगने वाले इस मेले में देश के विभिन्न स्थानों से लाखों श्रद्धालु आते हैं। पूजा अर्चना करते हैं। श्रद्धालुओं के द्वारा बकरे की बलि भी दी जाती है। मेले का मुख्य आकर्षण बाबा केवल की समाधिस्थल पर घोड़ा पर सवार प्रतिमा एवं पूर्वी किनारे निषाद विकास संघ के द्वारा निर्मित 35 फीट उंची प्रतिमा नये रंग रोगन के साथ अपना सौंदर्य बिखेर रही है।

बताया जाता है कि करीब 700 वर्ष पूर्व रामनवमी के दिन बाबा केवल महाराज का जन्म हुआ था। बिहार के महान लोक देवता महाराज शैलेश के समय केवल महाराज की वीरता का डंका बजता था। आज से वर्षों पूर्व से शिउरा पटोरी में लोक देवता अमर सिंह के साथ हिंदू – मुस्लिम संघर्ष को सांप्रदायिक सौहार्द में बदल दिया था। बाबा केवल महाराज इस प्रकार सांप्रदायिक सौहार्द के अग्रदूत थे।

बताया जाता है कि विरोधियों द्वारा षडयंत्र पूर्वक 700 शेर एवं बाघों से इन पर आक्रमण कराया गया था। इन्होनें अपनी वीरता और पराक्रम से 700 भागों को चीर कर मार डाला था। एक मादा शेरनी स्त्री जाति के होने एवं स्त्री जाति के सम्मान करने की खातिर उसे नहीं मारते हुए राम नवमी के दिन ही अपना प्राणोत्सर्ग किया था।

आस्थावान कहते हैं कि बाबा केवल महाराज की चिता को बुझाने के लिए उनकी समाधि स्थली इंद्रवाड़ा में गंगा मैया आई थी। तब से उनके जन्म एवं परिनिर्वाण दिवस पर उनकी समाधि स्थली पर मेला लगता है। स्थानीय लोगों के अनुसार उनकी समाधि स्थल के आसपास सर्पदंश की घटना से अब तक कोई नहीं ममरा है। उनकी समाधि स्थली पर सालों भर सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को मेला लगता है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

NDRF की टीम ने RSB इंटर विद्यालय में सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर, मॉक ड्रिल से दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने आम लोगोंं…

17 मिनट ago

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

20 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

21 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

23 घंटे ago