समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के बीच बीते तीन दिनों से सुबह से ही आकाश में हल्के बादल छाए रह रहे हैं। ये बादल दोपहर बाद तक छाए रहते हैं। जिससे लोगों को सुबह से ही पड़ने वाली गर्मी से राहत मिली है। बताया जाता है कि गर्मी के समय स्थानीय पूरबा हवा चलने के कारण आकाश में बादल बन रहे हैं। वहीं दोपहर बाद से आकाश साफ रह रहा है। यह स्थिति आगामी 3 अप्रैल तक बनी रह सकती है।
इस दौरान बादलों के कारण दिन के समय अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा। हालांकि इस दौरान उत्तर बिहार के जिलों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री व न्यूनतम तापमान के 21-24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
वैज्ञानिकों ने 31 मार्च तक मूंग व उरद की बुआई प्राथमिकता देकर करने की सलाह दी थी। मगर पूरबा हवा के कारण बादल आने से खेतों में नमी बरकरार है। जिसके कारण किसान 10 अप्रैल तक बुआई कर सकते हैं। किसान गरमा सब्जियों भिंडी, नेनुआ, करेला, लौकी, खीरा आदि की बुआई भी इस अवधि तक पूरी कर सकते हैं।
बताया गया कि स्थानीय पूरबा हवा के कारण आकाश में बादल आने से अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहकर 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहकर 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
स्थानीय पूरबा हवा चलने से राहत है। 3 अप्रैल तक आकाश में दोपहर तक बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है। सलाह के अनुरूप कृषि कार्य पूरा करें। 10 अप्रैल तक गरमा दाल व सब्जियों की बुआई कर सकते हैं।
-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…