समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले में बीते दिनों से लगातार लूटपाट समेत अन्य क्राइम की घटनाओं में इजाफा देखा रहा है। आए दिन अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर लूटपाट की खबर आ रही है। ताजा मामला पूसा थाना क्षेत्र के मलिकौर गांव का है जहां अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोलीमार जख्मी कर दिया और उसके पास से 10 हजार 900 रूपये लूट लिए। घायल युवक की पहचान रायपुर हरलोचनपुर पंचायत के राज कुमार राय के रूप में की गई है।
घायल युवक ने बताया की रायपुर लौटने के क्रम में मलिकौर में बदमाशों ने रोक पहले खैनी मांगी। खैनी देने के बाद वह जैसे ही आगे बढ़ा वैसे ही पीछे से तरातर फायरिंग कर दी जिसके बाद गोली लगने से युवक घायल हो गया। जख्मी ने बताया कि बदमाशों ने उसके उपर 3 फायरिंग की जिसमें 1 गोली उसे लगी। इसके बाद बदमाश उससे 10 हजार 900 रूपये लेकर बदमाश आराम से फरार हो गए। ग्रामीणों ने चौकीदार को सूचना दी, जिसके बाद चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…