National

समस्तीपुर जिले के चित्रकार मोहम्मद सुलेमान के हनुमान पहुँचे दुबई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [रूपक कौशल] :- मुसीबत या खतरे के समय में सबसे अधिक पूजे जाने वाले और याद किये जाने वाले भगवान हनुमान हैं और उन्हें संकटमोचन कहा जाता है। स्वामी तुलसी दास लिखते हैं “को नहीं जानत है जग में, कपि संकट मोचन नाम तिहारो।” अर्थात् “हे हनुमान आपके सभी भक्त जानते हैं कि आप ही उनकी कठिनाइयों को दूर करने वाले हैं।”

संकट मोचन हनुमान को अन्तर्राष्ट्रीय कैनवास पर प्रदर्शित करने एवं भारत के कला और कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए दुबई स्थित मंच आर्ट्स क्राफ्ट द्वारा संकट मोचन अन्तर्राष्ट्रीय कला प्रतिगोगिता का आयोजन अनिल केजरीवाल द्वारा किया गया। जिसमें 10 से अधिक देशों से 200 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया। इस आयोजन की घोषणा फरवरी के महीने में की गयी थी जहाँ कलाकारों को हनुमान चालीसा या रामायण की किसी भी चौपाई पर आधारित हनुमान पर पेंटिंग बनाया जाना था। इस आयोजन में 7 से 70 वर्ष की आयु के कलाकारों ने भाग लिया।

इस आयोजन में स्थानीय युवा चित्रकार मोहम्मद सुलेमान की कलाकृति को भी शामिल किया गया है। सुलेमान द्वारा रचित कलाकृति चौपाई “सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा। विकट रूप धरि लंक जरावा” पर अधारित है। यह चित्र मिश्रित माध्यम में आकार 30x42cm ऑन कैंसन पेपर पर बना है। जो संकटमोचन अंतर्राष्ट्रीय कला प्रतियोगिता में चयन किया गया है।

भारत के कमोबेश सभी राज्यों के कलाकार इस आयोजन में भाग लिए हैं। वहीं भारत के अलावा फिलीपींस, अमेरिका, क्यूबा, नेपाल, पाकिस्तान, थाईलैंड और कई देशों के कलाकार भी भाग लिए हैं। इस आयोजन के निर्णायक मंडलियों में पद्मश्री विजय शर्मा, प्रख्यात कलाकार नवल किशोर, धर्मेंद्र राठौर, विजय धोरे, सुकांतदास, कवयित्री रेखा गुप्ता और पत्रकार अश्विनी कुमार शामिल हैं। इस निर्णायक मंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ कलाकृतियों को 15 से अधिक पुरस्कार दिए जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

2 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

6 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

6 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

6 घंटे ago