National

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर नशेड़ी शख्स के चलते थम गया रेल रूट, रोकनी पड़ी बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

दरभंगा में नशे की हालत में एक शख्स लहेरियासराय स्टेशन के पास गुमटी नंबर 21 पर रेलवे ट्रैक पर लेटा हुआ था। उस वक्त एक तरफ से दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पास कर रही थी। दूसरी ओर से एक पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। दोनों ट्रेनों के ड्राइवर की नजर ट्रैक पर लेटे हुए नशेड़ी पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। जानिए फिर क्या हुआ।

बिहार में पिछले कई साल से शराबबंदी लागू है। सरकार भी लगातार इस कानून को सख्त बना रही है। बावजूद इसके शराबी बेखौफ हैं और ऐसे-ऐसे कारनामे करके पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं जिन्हें सुन कर आपका भी सिर चकरा जाए। ताजा मामला लहेरियासराय स्टेशन का है जहां एक नशेड़ी ने दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर कुछ देर के लिए ट्रेन परिचालन ही रोक दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

ऐसे टल गया बड़ा हादसा

हुआ ये कि नशे में एक शख्स लहेरियासराय स्टेशन के पास गुमटी नंबर 21 पर रेलवे ट्रैक के ऊपर ही लेटा हुआ था। उस वक्त एक तरफ से दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पास कर रही थी। दूसरी ओर से एक पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। दोनों ट्रेनों के ड्राइवर की नजर ट्रैक पर लेटे हुए नशेड़ी पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में दोनों ट्रेनों को रोका गया।

नशेड़ी शख्स को ऐसे हटाया गया रेलवे ट्रैक से

ड्राइवरों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होते से टल गया। इसके बाद ट्रैक पर कुछ देर तक ड्रामा चला। आखिरकार किसी ने जीआरपी को फोन किया। वहां से एक एसआई सनम राज वहां पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद नशे में बैठे शख्स को ट्रैक से हटाया गया और तब जाकर बिहार संपर्क क्रांति और पैसेंजर ट्रेन को खोला गया।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

जीआरपी के एएसआई सनम राजू ने बताया कि नशेड़ी युवक आसपास का ही रहने वाला है। हालांकि उसकी पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि उसे जीआरपी थाने ले जाया जा रहा है। वहां इसकी ब्रेथ एनालाइजर से जांच होगी। उसके बाद इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

18 मिनट ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

49 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

13 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

13 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

13 घंटे ago