National

समस्तीपुर में को-ऑपरेटिव बैंक ने वसूले दो करोड़ छत्तीस लाख रुपये, लक्ष्य से अधिक की वसूली

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने चालू वित्तीय वर्ष में एकमुश्त समझौता योजना में लक्ष्य से अधिक वसूली की है। विभाग से मिले एनपीए की वसूली के 50 लाख रुपये के लक्ष्य से 24 लाख रुपये अधिक की वसूली की है जो रिकार्ड है। वसूल का लक्ष्य 31 मार्च से पहले ही पूरा भी कर लिया है।

बैंक के एमडी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि विभाग के निर्देश पर कॉपरेटिव बैंक में आयोजित मेगा कैम्प में एनपीए की वसूली का रिकार्ड बना। ऋणियों को बकाए सूद माफी में भारी राहत देने के लिए लायी गई उक्त योजना में कुल दो करोड़ 36 लाख रुपये एनपीए राशि वसूल की गई। इस मेगा कैम्प की निगरानी पटना से वर्चुअली सहकारिता विभाग की सचिव खुद कर रही थीं। एकमुश्त समझौता योजना 31 मार्च को खत्म हो रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

12 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

19 घंटे ago