National

‘नर्क से स्वर्ग तक’ पुस्तक से आने वाले आय को बीएड कॉलेज मुहल्ला स्थित हनुमान मंदिर में किया जाएगा दान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के बीएड काॅलेज मुहल्ला के रहने वाले सच्चिदानंद वर्मा एवं मंजुला वर्मा के सुपुत्र कौंसिलोर डॉ. युक्तेश्वर कुमार, जो इंग्लैंड में बाथ शहर के पहले एशियाई डिप्टी मेयर के रूप में चुने गए हैं, उन्होने एक चीनी कलाकार के जीवन और काम पर ‘नर्क से स्वर्ग तक’ नामक किताब प्रकाशित की है, जिसका जीवन माओत्से तुंग के चीन के दौरान नरक की तरह था। उन्होंने इस पुस्तक को बेचकर आने वाली राशि का उपयोग बीएड कॉलेज मुहल्ले में स्थित हनुमान मंदिर को दान करने का निर्णय लिया है।

आप इस किताब को ऑनलाइन के माध्यम से लेने के लिए यहां लिंक पर क्लिक कर ऑर्डर कर सकते हैं अथवा मंदिर पर जाकर भी प्राप्त किया जा सकता है। आपको बता दें कि इस पुस्तक की बिक्री से होने वाली सारी आमदनी पूरी तरह से हनुमान मंदिर को दान कर दी जाएगी।

‘नर्क से स्वर्ग तक’ पुस्तक क्या है : 

‘नर्क से स्वर्ग तक’ पुस्तक चीन की अति-दयनीय और हिंसक सांस्कृतिक क्रांति (१९६६ -१९७६ ) पर आधारित है। पुस्तक के केंद्र में यूनेस्को के शांति कलाकार हान मेइलिन का भीषण जीवन संघर्ष है जिसका हृदयस्पर्शी चित्रण इस पुस्तक का लेखकीय सौन्दर्य है जिससे द्रवित हुए बिना कोई भी पाठक नहीं रह सकता। चीन में हान साहब और अन्य बुद्धिजीवियों को कैसे प्रताड़ित किया गया, इसकी एक विशद झलक आप इस पुस्तक में देख सकते हैं। मास्टर हान आज के दौर के चीनी कला इतिहास के वास्तविक नायक हैं जिन्होंने मृत्यु से लड़ते हुए जीवन का विजेता बनने का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया है।

पुस्तक लेने की प्रक्रिया :

केवल २५० रुपये में पुस्तक को अमेजन से सीधे खरीदने का ऑफर है। 

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

6 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

7 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

8 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

8 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

8 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

9 घंटे ago