National

जयनगर से हावड़ा तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को दिया गया एक्सप्रेस का दर्जा, स्लीपर के होंगे 2 कोच

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- हावड़ा से जयनगर के बीच चलने वाली 53041 /53042 पैसेंजर ट्रेन को अब रेलवे ने एक्सप्रेस का दर्जा दे दिया है। इसके साथ ही न सिर्फ इस ट्रेन के नंबर में बदलाव किया गया है। बल्कि कई स्टेशनों पर इस ट्रेन के ठहराव एवं परिचालन समय में भी फेरबदल किया गया है। जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बिरेंद्र कुमार ने बताया कि हावड़ा और जयनगर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 53041/53042 हावड़ा-जयनगर -हावड़ा पैसेंजर ट्रेन के परिचालन को परिवर्तित नम्बर के साथ गाड़ी सं. 13031/13032 हावड़ा-जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस के रूप में नये समय एवं ठहराव के साथ पुनर्बहाल किया गया है।

यह परिवर्तन हावड़ा से 04 अप्रैल 2022 से जबकि जयनगर से 05 अप्रैल 2022 से प्रभावी हो रहा है । जानकारी के अनुसार गाड़ी सं. 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस हावड़ा से 04 अप्रैल 2022 से सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को 11.05 बजे खुलकर अगले दिन मंगलवार को 05:30 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री कुमार ने बताया कि इस ट्रेन में यात्रा करने वाले इच्छुक रेलयात्री नए नंबर के साथ चलाए जाने वाली इस ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी के लिए https://enquiry.indianrail.gov.in या स्मार्टफोन उपयोगकर्ता एनटीईएस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस ट्रेन का परिचालन हावड़ा और जयनगर के बीच बंडेल-वर्द्धमान-बोलपुर शांतिनिकेतन -रामपुर हाट-पाकुर-साहेबगंज-भागलपुर-सुल्तानगंज-जमालपुर-किउल-हाथीदह अपर-राजेन्द्र पुल-बरौनी-बछवारा-दलसिंहसराय-समस्तीपुर-दरभंगा- सकरी-मधुबनी के रास्ते किया जायेगा। रेलवे द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार एक्सप्रेस का दर्जा दिए जाने के बाद इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 09 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 11 कोच होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

7 मिनट ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

29 मिनट ago

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

2 घंटे ago

बिहार सरकार ने चार IPS और दो BPS अधिकारियों का किया तबादला, 2 जिलों के एसपी भी बदले गए

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…

3 घंटे ago

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

6 घंटे ago