India-Nepal Train : 85 साल पहले लकड़ी ढोने को हुई थी शुरुआत, दरभंगा महाराज ने दी थी जमीन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

नेपाल रेलवे का इतिहास 85 साल पुराना है। 20 दिसंबर 1937 को जयनगर से जनकपुरधाम होते हुए बिजलपुरा तक नैरो गेज रेल चली थी। रेल चलाने का उद्देश्य नेपाल की जंगल से सखुआ लकड़ी की ढुलाई करना था। उस समय भारत में बिट्रिश का राज्य और नेपाल में राजशाही था।

जयनगर में दरभंगा महाराज ने लीज पर दी थी जमीन

दरभंगा महाराज कामेश्वर सिंह ने नेपाल राजा को जयनगर में नेपाली स्टेशन के लिए 100 साल के लीज पर जमीन दी। इसके बाद स्टेशन का निर्माण हुआ। इस दौरान वर्ष 1961 तक सिर्फ माल ढुलाई का ही कार्य होता रहा।

1961 में विवाह पंचमी पर यात्री सेवा हुई बहाल

नेपाल में वर्ष 1961 के विवाह पंचमी के दिन यानी आज से 61 साल पहले विवाह पंचमी के दिन ही जयनगर से जनकपुरधाम से बिजलपुरा तक यात्री सेवा बहाल हुई थी। इससे यात्रियों को आने-जाने में काफी सुविधा मिली।

तीन स्टीम इंजन व कोच भारत सारकार ने दिया

यात्री सेवा बहाल करने के लिए नेपाल रेलवे को भारत सरकार ने तीन स्टीम इंजन व कोच दिया। स्टीम इंजन का नाम राम, सीता, गुहेश्वरी के नाम से था। स्टीम इंजन के दौरान ट्रेन की स्पीड काफी कम थी।

डीजल इंजन मिलने के बाद बढ़ी स्पीड

1994 यानी 28 साल पहले भारत सरकार ने दो डीजल इंजन तथा कोच दिया। राइट्स कंपनी के एम. वर्गिश के नेतृत्व में इंजीनियर तथा लोको पायलट एक साल रहकर नेपाली रेलवे कर्मचारी को प्रशिक्षण दिया। जिसके बाद ट्रेन की स्पीड में सुधार आया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

6 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

7 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

16 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

17 घंटे ago