समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NationalNEWS

वो शख्स जो कभी नहीं हुआ सत्ता से बाहर, महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार ने जमाई ऐसी धाक

IMG 20260121 WA0021

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे में अजित पवार बुरी तरह घायल हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए स्थानीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पीटीआई ने बताया है कि विमान में 5 लोग सवार थे, जिनमें से किसी को बचाया नहीं जा सका। अजित पवार के पीएसओ समेत 2 क्रू मेंबर्स की भी हादसे में मौत हो गई है।

अजित पवार का प्लेन बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जहां से वे विधायक थे। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने भतीजे युग्रेंद्र पवार को इसी सीट से हराकर जीत दर्ज की थी। इससे पहले अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे कद्दावर राजनेताओं में से एक रहे। उनके बारे में यह कहा जाता है कि अजित पवार एक ऐसे शख्स हैं जिन्हें कभी सत्ता से बाहर नहीं किया जा सकता था। हालांकि उपमुख्यमंत्री पद के लिए कई बार रिकॉर्ड बनाने वाले को कभी मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं मिली। आइए जानते हैं उनका राजनीतिक सफर।

IMG 20260121 WA0006

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

अजित पवार को राजनीतिक जमीन विरासत में मिली थी। उनका जन्म 22 जुलाई 1959 को हुआ था और छोटी उम्र से ही उन्होंने राजनीति को अपना लिया। महज 23 साल की उम्र में अजित पवार कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री के बोर्ड में शामिल हो गए थे। इसके बाद 1991 में वे पुणे सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष बने और 16 सालों तक इस पद पर काबिज रहे। वे 1991 में ही बारामती से पहली बार सांसद चुने गए।

IMG 20240904 WA0139

अजित पवार 1995 में महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव के लिए बारामती सीट से खड़े हुए और इसके बाद उन्होंने लगातार कई चुनाव जीते। 2024 में लगातार सात बार इस सीट से विधानसभा विधायक बने। वह 6 बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री भी बने। अजित पवार महाराष्ट्र में कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। उन्होंने 1999 में विलासराव देशमुख की सरकार में उन्होंने सिंचाई मंत्रालय का प्रभार संभाला। इसके बाद वे ग्रामीण विकास मंत्री भी रहे। 2004 में जब दोबारा एनसीपी-कांग्रेस की सरकार बनी तो अजित पवार को जल संसाधन मंत्रालय दिया गया। 2009 से 2014 के बीच पृथ्वीराज सरकार में भी उनके पास अलग-अलग मंत्रालय रहे।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

file 00000000201c7207a5243d349b920613

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150