National

बीजेपी नेता नवनीत राणा का बयान, अगर वो 19 बच्चे पैदा करते हैं तो हमें भी 4 करने चाहिए

बीजेपी की नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा अपने बयाने को लिए चर्चा में रहती है। इस बार फिर उन्होंने एक ऐसा बयान देकर सबका ध्यान खींचा है। नवनीत राणा ने मुस्लिम मौलाना के कथित बयान का हवाला देते हुए हिंदुओं से अधिक बच्चे पैदा करने का आह्वान किया। नवनीत राणा ने कहा कि एक मौलाना ने दावा किया है कि उसकी चार पत्नियां हैं और उसके 19 बच्चे हैं। इसी संदर्भ का जिक्र करते हुए राणा ने कहा कि अगर वे 19 बच्चे पैदा कर रहे हैं, तो मैं हर हिंदू से अपील करती हूं कि हमें कम से कम चार बच्चे तो जरूर करने चाहिए।

‘जो धर्म ध्वज की ओर उंगली उठाए, उसकी उंगलियां काट दी जानी चाहिए’

इससे पहले नवनीत राणा ने अमरावती में स्थानीय निकाय चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि जो धर्म ध्वज की ओर उंगली उठाए, उसकी उंगलियां काट दी जानी चाहिए। उन्होंने अपने संबोधन में सीएम योगी का जिक्र करते हुए कहा था कि बंटोगे तो कटोगे। इस बार न बटेंगे, न कटेंगे। एक भी रहेंगे और सेफ भी रहेंगे। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने 25 नवंबर 2025 को अयोध्या में धर्म ध्वज फहराया। इसे लेकर पाकिस्तान से उंगलियां उठाई जा रही हैं कि अपने विचारों को लेकर देश के प्रधानमंत्री दूसरे लोगों को नीचे गिराने की कोशिश कर रहे हैं। नवनीत राणा ने लोगों से अपील करते हुए आगे कहा कि जो धर्म ध्वज की ओर उंगली उठाता है, उसकी उंगलियां काट दी जानी चाहिए।

कौन है नवनीत राणा

नवनीत राणा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और फिर मराठी सिनेमा में कदम रखा। साल 2006 से 2013 तक उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया। फिल्मों में लोकप्रियता मिलने के बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री की। 2019 में उन्होंने अमरावती से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव जीता था। लंबे समय तक स्वतंत्र रुख के बाद उन्होंने 2024 में बीजेपी की सदस्यता ली और पार्टी ने उन्हें अमरावती क्षेत्र में अपने प्रभावी चेहरों में शामिल किया। उन्होंने 28 मार्च 2024 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर 2024 के आम चुनावों में बीजेपी उम्मीदवार के रूप में अमरावती लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस के बलवंत बसवंत वांखेड़े से सीट हार गईं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

46 मिनट ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

1 घंटा ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

3 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

6 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

6 घंटे ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

7 घंटे ago