National

जगदीप धनखड़ ने इस्तीफे के 40 दिन बाद छोड़ा उपराष्ट्रपति निवास, जानें कहां हुए शिफ्ट

उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने का बाद से ही सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आए जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति का आधिकारिक आवास खाली कर दिया है। फिलहाल, उन्हें नया सरकारी आवास आवंटित नहीं किया है और इस दौरान वह एक नेता के घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि वह सोमवार को ही लंबे समय के बाद घर से बाहर आए थे और डॉक्टर से मिलने गए थे। 21 जुलाई को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का हवाला देकर धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, धनखड़ धौला कुआं स्थित सेना के अस्पताल में डेंटिस्ट से मिलने पहुंचे थे। अखबार से बातचीत में एक सूत्र ने कहा, ‘बीते एक महीने से वह (उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास) में अंदर ही घूम रहे थे और रिश्तेदारों और मित्रों से मिल रहे थे। आज वह डॉक्टर के पास जाने के लिए आवास से बाहर निकले।’

रिपोर्ट के अनुसार, वह शाम में उपराष्ट्रपति का बंगला खाली कर देंगे और INLD यानी इंडियन नेशनल लोक दल के प्रमुख अभय सिंह चौटाला के साउथ दिल्ली के छतरपुर एन्क्लेव में शिफ्ट हो जाएंगे। सूत्र के हवाले से बताया गया, ‘उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को बताया है कि वह शाम करीब 5 बजे गदईपुर डीएलएफ फार्म्स, छतरपुर एन्क्लेव में शिफ्ट हो जाएंगे। उनका काफी सामान पहले ही शिफ्ट हो गया है और घर का सामान आधिकारिक आवास के एक फ्लैट में रखा गया है।’

अखबार से बातचीत में चौटाला ने धनखड़ के शिफ्ट होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ‘हमारे पुराने पारिवारिक संबंध हैं और उन्होंने मुझसे घर नहीं मांगा था, मैंने उन्हें घर की पेशकश की है।’

धनखड़ का इस्तीफा

21 जुलाई को धनखड़ ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देकर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। अटकलें लगाई जा रही थीं कि धनखड़ के इस्तीफे के तार जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग लाए जाने के प्रस्ताव से जुड़े हुए थे। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। कहा जा रहा था कि विपक्ष के प्रस्ताव को स्वीकार करने के कारण धनखड़ निशाने पर आ गए थे।

9 सितंबर को हैं चुनाव

धनखड़ के इस्तीफे के कुछ दिन बाद भारत निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया था। एक ओर जहां सत्तारूढ़ गठबंधन NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, विपक्षी गठबंधन INDIA की ओर से मैदान में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज सुदर्शन रेड्डी मैदान में हैं। 9 सितंबर को चुनाव होने हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

4 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

5 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

5 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

6 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

7 घंटे ago