National

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर राहुल का सीधा हमला, एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- हाइड्रोजन बम बाकी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कर्नाटक की आलंद विधानसभा और महाराष्ट्र की राजुरा विधानसभा का जिक्र करते हुए कहा कि टारगेट करके वोट काटे गए और जोड़े गए। राहुल गांधी ने कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट का जिक्र करते हुए कहा कि यहां 2023 के विधानसभा चुनाव में 6018 वोट डिलीट किए गए। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की मजबूत सीट है, इसलिए इसे टारगेट किया गया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चोरों को बचा रहे हैं। इसके ऐसे सबूत हैं, जिन्हें खारिज नहीं किया जा सकता। ये सबूत ब्लैक ऐंड वाइट हैं। हमारे पास प्रमाण हैं कि पूरे देश में अल्पसंख्यक, दलितों, आदिवासियों और ओबीसी वर्ग के लाखों वोट काटे जाते हैं।

ऐसा इसलिए ताकि विपक्ष का वोट कम हो सके। आलंद विधानसभा को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी का मामला तब पकड़ में आया, जब एक बीएलओ ने देखा कि उसके अंकल का ही वोट डिलीट हुआ है। पता चला कि एक पड़ोसी के नंबर से ऐसा हुआ है। उन्होंने जब पड़ोसी से बात की तो उसने कहा कि मुझे तो पता ही नहीं है कि कैसे डिलीट हुआ। राहुल गांधी ने कहा कि दूसरे राज्यों के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन फॉर्म जमा किए गए।

राहुल गांधी ने गोदा बाई नाम की एक महिला का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि इनके नंबर से कुल 12 वोट डिलीट हो गए और इनको पता तक नहीं है। एक अन्य शख्स सूर्यकांत के नाम पर 12 लोगों के नाम डिलीट कराए जाने का भी उदाहरण दिया गया। इसके अलावा एक और उदाहरण देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि महज 36 सेकेंड के भीतर दो फॉर्म भर दिए गए। आखिर यह कैसे संभव है कि दो फॉर्म महज इतने टाइम में भर दिए जाएं। इसके अलावा यह समय भी सुबह 4 बजकर 7 मिनट का होता है।

राहुल गांधी ने कहा- 10 बूथों से काटे गए वोट, जहां कांग्रेस मजबूत

राहुल गांधी ने कहा कि यह सेंट्रलाइज्ड तरीके से हुआ है। ऑटोमेटेड चीजों का इस्तेमाल करते हुए लोगों के नाम काटे गए हैं। बड़े पैमाने पर ऐसा हुआ है। किसी एक व्यक्ति या फिर बीएलओ के स्तर पर ऐसा नहीं हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे 10 बूथों से सबसे ज्यादा वोट कटे, जहां कांग्रेस ने 2018 में जीत हासिल की थी। राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक सीआईडी ने 18 महीनों में 18 लेटर भेजे हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सीआईडी ने पूछा कि वे आईपी एड्रेस दिए जाएं, जहां से ये फॉर्म भरे गए। इसके अलावा डिवाइस की लोकेशन और ओटीपी ट्रेल भी दी जाए। इस बारे में कोई जवाब चुनाव आयोग से नहीं मिला है।

चुनाव आयोग को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

कांग्रेस नेता ने कहा कि इन लोगों को आखिर कौन बचा रहा है तो ऐसा करने वाले शख्स कोई और नहीं बल्कि ज्ञानेश कुमार हैं। उन्होंने चैलेंज दिया है कि एक सप्ताह के अंदर चुनाव आयोग पूरी डिटेल दे। यदि नहीं दी तो फिर स्पष्ट हो जाएगा कि वोट चोरी हो रही है और चुनाव आयोग उन्हें बचाने में जुटा है। महाराष्ट्र की राजुरा सीट को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि यहां 6850 वोटर अचानक ऐड कर लिए गए। राहुल गांधी ने कहा कि यदि एक सप्ताह में जवाब नहीं मिला तो देश के युवा समझेंगे कि आप भी संविधान की हत्या करने वालों के साथ हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

5 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बन रहा मॉडल हॉस्पिटल का 90 % काम पूरा, दिसंबर 2026 तक शुरू हो सकता है संचालन

समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…

48 मिनट ago

फर्जी दस्तावेज के सहारे पुश्तैनी जमीन कब्जाने की कोशिश, 10 नामजद समेत 20-25 पर केस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

1 घंटा ago

छोटू ह’त्याकांड के गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारी कांड में अपनी संलिप्तता, पूर्व के बकाया व आपसी रंजिश को लेकर दिया था घटना को अंजाम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : राजधानी एक्सप्रेस में 26 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPX एक्ट के तहत केस दर्ज

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान राजधानी…

2 घंटे ago