Samastipur

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता के लिखित बयान पर मुसरीघरारी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में पीड़िता के पिता ने कहा है कि सोमवार की शाम में उनकी 16 वर्षीय पुत्री दुकान से सामान खरीद कर घर लौट रही थी। इस दौरान गांव के ही कतिपय युवक अकेली पाकर उसे गलत नीयत से जबरन खींचकर नहर की ओर ले जाने लगे। जब उनकी पुत्री चिल्लाने लगी तो आरोपित युवकों ने उसका मुंह दबा दिया।

इधर, पुत्री के लौटने में देरी होते देख पीड़िता के पिता एवं मां उसे ढूंढते हुए दुकान की ओर जाने लगे तो उन्हें देखकर आरोपित युवक वहां से भाग निकले। इस घटना को लेकर जब वे लोग मुसरीघरारी थाना की ओर निकलने वाले थे, तो आरोपित युवकों ने तीन.चार अन्य युवकों के साथ हड़वे हथियार लेकर उनके दरवाजे पर आ धमके। दरवाजे पर आते ही हमलावरों ने पीड़िता के पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान बीच बचाव को आए उनकी पत्नी, पुत्री एवं एक अन्य महिला भी घायल हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा निवासी धर्मेंद्र सहनी, दीपक सहनी एवं रवींद्र सहनी समेत चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

59 मिनट ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

1 घंटा ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

2 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

3 घंटे ago