National

तेजस्वी के राघोपुर के ‘मृत’ मतदाताओं के साथ राहुल गांधी ने पी चाय, अनोखे अनुभव के लिए चुनाव आयोग को कहा शुक्रिया

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज बिहार के कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात की है जिनका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कथित तौर पर इस आधार पर मतदाता सूची से हटा दिया गया कि उनकी मौत हो चुकी है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर से संबंध रखने वाले कुछ लोगों ने आज उनसे मुलाकात की। जिनसे मुलाकात का वीडियो राहुल गांधी ने एक्स पर साझा किया है।

‘अनोखे अनुभव के लिए चुनाव आयोग को धन्यवाद’

राहुल गांधी ने इस वीडियो साझा करते हुए अपने पोस्ट में लिखा- जीवन में बहुत दिलचस्प अनुभव हुए हैं, लेकिन कभी ‘मृत लोगों’ के साथ चाय पीने का मौका नहीं मिला था। इस अनोखे अनुभव के लिए, धन्यवाद चुनाव आयोग! राहुल गांधी ने बिहार के सात मतदाताओं के एक समूह ने अपने आवास पर मुलाकात की। इन लोगों ने अपने अनुभव साझा किए कि कैसे चुनाव आयोग ने उन्हें “मृत” घोषित कर दिया और उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया चुनाव आयोग सूचना नहीं देना चाहता है क्योंकि अगर सूचना दे देगा तो उसका पूरा ‘गेम’ खत्म हो जाएगा। इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता संजय यादव भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आयोग को बताना चाहिए कि जिन 36 लाख मतदाताओं के स्थानांतरित होने की बात की गई है, वो कौन हैं।

वहीं इसके बाद में एक बयान में, कांग्रेस पार्टी ने कहा कि बिहार के सात मतदाता, जो पूरी तरह जीवित हैं, ने आज राहुल गांधी के साथ चाय पी, जबकि चुनाव आयोग की एसआईआर सूची में उन्हें “मृत” बताया गया था। इन मतदाताओं के नाम राम इकबाल राय, हरेंद्र राय, लालमुनि देवी, वचिया देवी, लालवती देवी, पूनम कुमारी और मुन्ना कुमार, सभी तेजस्वी यादव के निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर से हैं। ‘एसआईआर के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बावजूद उन्हें मतदाता सूची से हटा दिया गया है।’

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

51 मिनट ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

2 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

3 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

3 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

3 घंटे ago