National

तत्काल रेल टिकट बुकिंग को लेकर आज से नए नियम लागू, Aadhaar और OTP वेरिफिकेशन जरूरी

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को और अधिक सुरक्षित व पारदर्शी बनाने के लिए नए नियम लागू किए हैं। मंगलवार से समस्तीपुर जंक्शन, पटना रेलवे स्टेशन, राजेन्द्र नगर, दानापुर, पाटलिपुत्र सहित देशभर के रेलवे आरक्षण काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार कार्ड और उससे जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) का सत्यापन अनिवार्य होगा। यह नियम एसी (एयर-कंडीशन्ड) और स्लीपर श्रेणी के तत्काल टिकटों पर लागू होगा।

नए प्रावधान के तहत यात्रियों को तत्काल टिकट बुक करने के लिए अपना आधार कार्ड या आधार नंबर साथ लाना होगा। बुकिंग प्रक्रिया के दौरान यात्री के आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसे आरक्षण काउंटर पर कर्मचारी को बताना होगा।

ओटीपी सत्यापन के बाद ही टिकट की उपलब्धता की पुष्टि होगी और बुकिंग पूरी होगी। यदि आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो टिकट बुकिंग संभव नहीं होगी।

पहले तत्काल टिकट बुकिंग में ओटीपी की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन अब रेलवे ने अपने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) में तकनीकी बदलाव कर इस प्रक्रिया को अनिवार्य किया है। इस नियम का मुख्य उद्देश्य तत्काल टिकटों की कालाबाजारी रोकना और वास्तविक यात्रियों को कन्फर्म टिकट सुनिश्चित करना है।

रेलवे ने पहले 30 मिनट (एसी के लिए सुबह 10:00 से 10:30 और स्लीपर के लिए 11:00 से 11:30 बजे) तक एजेंटों द्वारा बुकिंग पर रोक लगा दी है, ताकि आम यात्रियों को प्राथमिकता मिले। सभी आरक्षण काउंटरों पर कर्मचारियों को नए सिस्टम का प्रशिक्षण दिया गया है।

पटना में यात्रियों ने इस कदम का स्वागत किया, लेकिन कुछ ने आधार से मोबाइल नंबर लिंक न होने की स्थिति में परेशानी की आशंका जताई।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे आधार से मोबाइल नंबर लिंक करवाएं और टिकट बुकिंग के समय आधार कार्ड साथ लाएं। अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क किया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

3 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

5 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

17 घंटे ago