National

अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश.. 242 यात्री थे सवार, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। लंदन के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। 242 यात्रियों को लेकर टेक आउफ करने वाला विमान रिहायशी इलाके में गिर गया। हादसे में कितने लोग हताहत हुए और कितने बचे इसकी जानकारी मिलनी बाकी है।

एयर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर 787 एयरक्राफ्ट में 300 यात्रियों की क्षमता होती है। अहमदाबाद से गुरुवार को उड़े विमान में 242 यात्री सवार थे। एक बजकर 39 मिनट पर यह विमान उड़ा था। तुरंत बाद एटीसी को कॉल आया और इससे पहले कि कोई कदम उठाया जाता विमान गिर पड़ा।

हादसे का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि विमान काफी कम ऊंचाई पर उड़ रहा है और अचानक एक पांच मंजिला इमारत पर गिर पड़ता है। पहले आग का बड़ा गोला और फिर आसमान तक काले धुएं का गुबार छा जाता है। चूंकि विमान ने 2 मिनट पहले ही उड़ान भरी थी टैंक फ्यूल से पूरी तरह भरा हुआ था।

एयर इंडिया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर कहा, ‘अहमदाबाद-लंदन गैटविक की उड़ान संख्या एआई171 आज, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल हम विवरण का पता लगा रहे हैं और जल्द ही आगे की जानकारी अपनी वेबसाइट के साथ-साथ एक्स हैंडल पर साझा करेंगे। ‘ पुलिस ने बताया कि विमान अहमदाबाद के मेघाणीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

बताया जा रहा है कि अलग नंबर से यह विमान दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचा था और फिर 2 घंटे बाद उसे लंदन के लिए भेजा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

2 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

3 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

13 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

13 घंटे ago