National

बिहार से पंजाब जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

बिहार से पंजाब जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की खबर सामने आई है. मिली जाकनारी के अनुसार यूपी के संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद स्टेशन के पास अचानक ट्रेन में आग लग गई. आग ट्रेन के पहिये के पास लगी थी. लेकिन कुछ ही देर में धुआं पूरी बोगी में फैलने लगा. इसी दौरान किसी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका. जिसके बाद यात्री सीट छोड़कर भागते नजर आए. हालांकि ड्राइवर, गार्ड, रेल और स्थानीय प्रशासन की मदद से जल्द ही ट्रेन में लगी आग पर काबू पा लिया गया.

अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग

दरअसल बिहार के दरभंगा से पंजाब के जालंधर जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस में खलीलाबाद स्टेशन के पास त्रिपाठी मार्केट के समीप अचानक आग लग गई. ट्रेन के नीचे से धुआं निकलता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. यात्री डिब्बा छोड़कर बाहर भागने लगे.

जांच में सामने आया कि किसी ने चेन पुलिंग कर दी थी, जिससे ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं निकला. ड्राइवर और गार्ड की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया.

हालात सामान्य होने के बाद 45 मिनट की देरी से रवाना हुई ट्रेन

सूचना मिलते ही एसडीएम सदर और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन लगभग 45 मिनट की देरी से रवाना हुई. मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र का है. आग की सूचना से कई यात्रियों की धड़कन बढ़ गई. हालांकि गनीमत रही कि किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ.

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

2 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

6 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

6 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

6 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

7 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

7 घंटे ago