National

जम्मू, पठानकोट समेत कई शहरों में PAK हमले की कोशिश नाकाम, भारत ने मार गिराए ड्रोन

भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन कायराना हरकत की है। जम्मू, पठानकोट, पोखरण, फिरोजपुर में पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए से हमला किया है, जिसे भारतीय डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया। जम्मू समेत अन्य शहरों में तेज धमाके की भी आवाजें सुनी गई हैं। जम्मू, पठानकोट, पोखरण, पुंछ, सांबा आदि को पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया है। लगातार सायरन की आवाजें भी सुनी गई हैं।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”जहां मैं हूं, वहां से रुक-रुक कर विस्फोटों की आवाजें, शायद भारी तोपों की, सुनी जा सकती हैं।” उन्होंने अंधेरे में डूबे शहर की एक तस्वीर भी पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, ”जम्मू में अब ब्लैकआउट है। पूरे शहर में सायरन की आवाज सुनी जा सकती है।”

पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का, गुरदासपुर, तरनतारन और राजधानी चंडीगढ़ में भी ब्लैक आउट किया गया। पठानकोट और फिरोजपुर में रुक-रुक कर धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इमरजेंसी सायरन बज रहे हैं। दोनों जगह पाकिस्तान ने ड्रोन से हमला किया, जिसे भारतीय सेना ने हवा में ही मार गिराया। ये विस्फोट ऐसे समय में हुए हैं, जब भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत इस सप्ताह के शुरू में पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया था, जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलाबारी हो रही है।

इससे पहले गुरुवार रात को भी पाकिस्तान की जम्मू समेत कई शहरों में हमले की कोशिश को भारत ने नाकाम कर दिया था। पाकिस्तान ने तुर्की के ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए भारत में 36 जगहों पर 400 ड्रोन भेजे थे, जिन्हें आसमान में ही भारतीय सेना ने मार गिराया था। पाक की नापाक साजिश पर भारत सरकार ने कहा है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने करारा जवाब दिया और पाकिस्तान के चार वायु रक्षा ठिकानों पर जोरदार कार्रवाई की।

भारत ने कहा कि पाकिस्तान ने हमले के दौरान जानबूझ कर नागरिक हवाई क्षेत्र को बंद नहीं किया और नागरिक विमानों का ढाल के रूप में इस्तेमाल किया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री, सेना की कर्नल सौफिया कुरैशी और वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने शुक्रवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में पहलगाम हमले के बाद सशस्त्र सेनाओं द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

1 घंटा ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

8 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago