National

1 अप्रैल 2025 से 10 बड़े बदलाव! सस्ता हुआ सिलेंडर, महंगा हुआ टोल टैक्स, लागू हुई नई पेंशन स्कीम

आज 1 अप्रैल 2025 से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो गया है। इसके साथ ही कई नए नियम लागू होंगे, जो आपकी कमाई, खर्च और सेविंग पर असर डालेंगे। इसमें इनकम टैक्स स्लैब, टोल टैक्स, एलपीजी सिलेंडर के दाम, UPI पेमेंट, बैंकिंग नियम और कई अन्य बदलाव शामिल हैं। जानिए टॉप 10 बदलाव जिनका असर आपकी जेब पर पड़ेगा।

1. टोल टैक्स में बढ़ोतरी

अगर आप सड़क यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो आपको अब टोल टैक्स के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। NHAI ने प्रमुख हाईवे पर 5 रुपये से 10 रुपये तक टोल दरें बढ़ाने की योजना बनाई है। यूपी में लखनऊ-कानपुर, वाराणसी-गोरखपुर और लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर टोल दरों में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में भी टोल चार्ज बढ़ने की संभावना है।

2. एलपीजी सिलेंडर के नए रेट

हर महीने की तरह एलपीजी सिलेंडर के दामों की नई लिस्ट जारी होती है। 1 अप्रैल से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में राहत मिली है। इंडियन ऑयल के जारी नए रेट्स के मुताबिक 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 41 से 45 रुपये तक सस्ता हुआ है। दिल्ली में अब यह सिलेंडर 1762 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले 1803 रुपये का था। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया और यह 901 रुपये पर स्थिर है।

3. सीएनजी, पीएनजी और एटीएफ के रेट

सरकार ने नेचुरल गैस के दाम में 4% की बढ़ोतरी की है, जिससे CNG और PNG के दाम आगे बढ़ सकते हैं। नेचुरल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। सरकार के गैस की कीमत बढ़ाने से CNG और PNG की दरों में बढ़ोतरी की संभावना है

4. नया इनकम टैक्स स्लैब

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 में नई इनकम टैक्स स्लैब का ऐलान किया था, जो 1 अप्रैल से लागू होगा। अगर कोई व्यक्ति 12 लाख सालाना CTC के साथ नई टैक्स रीजीम को चुनता है, तो उसे कोई टैक्स नहीं देना होगा। इसके अलावा 75,000 रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा भी मिलेगा। पुरानी टैक्स व्यवस्था चाहने वालों के लिए सभी मौजूदा कटौतियां जारी रहेंगी।

5. UPI पेमेंट से जुड़े बदलाव

जो लोग UPI से ट्रांजेक्शन नहीं कर रहे थे और जिनका नंबर लंबे समय से इनएक्टिव था, उनके UPI खाते आज से बंद कर दिए जाएंगे। इसका मतलब है कि अगर आपने लंबे समय से UPI इस्तेमाल नहीं किया है, तो दोबारा एक्टिवेट करने की जरूरत पड़ेगी।

6. नया पेंशन पोर्टल (UPS Portal)

केंद्र सरकार यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) लॉन्च करने जा रही है। 1 अप्रैल से सभी केंद्र सरकार के कर्मचारी इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत, कम से कम 10,000 रुपये की पेंशन मिलेगी, अगर कर्मचारी ने 10 साल की सेवा पूरी कर ली हो।

7. रुपे डेबिट कार्ड के नए फीचर्स

रुपे डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए NPCI ने कई नए बेनिफिट्स जोड़े हैं। अब इस कार्ड पर स्पा सेशन, एक्सीडेंट इंश्योरेंस, गोल्फ कोर्स में एंट्री, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, ओटीटी मेंबरशिप, फ्री हेल्थ चेकअप, कैब कूपन जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

8. क्रेडिट कार्ड में बदलाव

एसबीआई और एक्सिस बैंक जैसे कई बैंकों ने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स और बेनिफिट्स में बदलाव किए हैं। खासकर एयर इंडिया SBI Platinum क्रेडिट कार्ड और SimplyCLICK क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड सिस्टम को अपडेट किया गया है। वहीं, एयर इंडिया-विस्तारा मर्जर के कारण, एक्सिस बैंक के विस्तारा क्रेडिट कार्ड पर नए फायदे दिए जाएंगे।

9. बैंकिंग नियमों में बदलाव

अगर आप SBI या किसी अन्य बैंक में सेविंग अकाउंट रखते हैं, तो अब कम से कम एक अमाउंट बैंक खाते में रखना अनिवार्य होगा। अगर मिनिमम बैलेंस नहीं रखा गया, तो भारी पेनल्टी भरनी पड़ सकती है।

10. डिजीलॉकर और जीएसटी नियमों में बदलाव

अब निवेशकों को अपने डीमैट और CAS स्टेटमेंट को सीधे डिजीलॉकर में स्टोर करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, GST पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए अब मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा, जिससे डेटा को और ज्यादा सुरक्षित किया जाएगा।

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

2 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

7 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

8 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

9 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

9 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

9 घंटे ago