National

बड़ा रेल हादसा, कामाख्या एक्सप्रेस के 11 AC डिब्बे ओडिशा में बेपटरी; बिहार के 243 यात्री ट्रेन में

बेंगलुरु से कामाख्या जा रही एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुल 11 डिब्बे कटक-नेरगुंडी रेलवे सेक्शन में नेरगुंडी स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। भारतीय रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 12551 बैंगलोर-कामाख्या एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुल 11 डिब्बे कटक- नेरगुंडी रेलवे सेक्शन में नेरगुंडी स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। यह क्षेत्र ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) के खुर्दा रोड डिवीजन के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र में आता है। घटना ओडिशा में हुई।

घटना 30 मार्च (रविवार) को लगभग 11:45 बजे घटी। घटना के बाद पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर हेल्पलाइन जारी किया गया है। कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम धीरेंद्र चंद्र कलिता ने बताया कि संबंधित ट्रेन में कटिहार रेल मंडल के 243 यात्री यात्रा कर रहे थे जिसमें न्यू जलपाईगुड़ी की 176 रेल यात्री किशनगंज स्टेशन के 58 यात्री तथा बरसो रेलवे स्टेशन के नॉर्थ रेल यात्री ट्रेन में सफर कर रहे थे । उन्होंने कहा कि इस हादसे में कटिहार रेल मंडल क्षेत्र के विभिन्न स्टेशन के यात्रियों की स्थिति क्या है अभी अपडेट नहीं हो पाई है। जैसे ही किसी भी यात्री के हादसे में घायल होने या कैजुअल्टी की सूचना मिलती है इसकी सूचना शेयर की जाएगी ।

उन्होंने बताया कि पूर्व तटीय रेलवे के अधिकारी से कटिहार रेल मंडल संपर्क में है इस हादसे के बाद संबंधित रेलयादी के उपार्जन कटिहार बारसोई और न्यू जलपाईगुड़ी के साथ-साथ किशनगंज रेलवे स्टेशन पर कर रेल अधिकारियों से यात्रियों के बारे में पूछताछ करने में लगे हुए हैं । संबंधित यात्रियों के परिजन काफी परेशान हैं कटिहार रेल मंडल के सीनियर असेंबली बताया कि बेंगलुरु कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस से बारसोई रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों में रंजीत राय, मिनी देवी, बसंत कुमार दास, मो. नाबिर परवेज, परवेज मुस्तफाफ, लतीफ, कुमार गौरव और मीर अफसर की सूची प्राप्त हुई है।

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर बना हेल्प डेस्क

ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे के बाद देर रात से किशनगंज रेलवे स्टेशन में हेल्पडेस्क लगाया गया।दुर्घटना ग्रस्त कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन किशनगंज रेलवे स्टेशन होकर भी गुजरती है।घटना के कुछ घण्टे बाद ही किशनगंज रेलवे स्टेशन में हेल्पडेस्क लगाया गया था।जहां रेलवे के स्टाफ गोपाल झा व अन्य की प्रतिनियुक्ति की गई थी।वही दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन साप्ताहिक है।जो किशनगंज से होकर भी गुजरती है।जिस कारण इसमे किशनगंज जिले के अलावे आसपास के क्षेत्रों के कई यात्री भी सफर करते हैं। काम के लिए दूसरे प्रदेश जाने वाले लोग भी इसी ट्रेन से वापस लौटते हैं।इसे लेकर कई लोग फोन से व स्टेशन पहुंचकर अपने संबंधियों का हाल चाल लेते रहे हैं। अब तक घटना में किशनगंज के किसी यात्री की घायल होने की जानकारी नहीं मिली है।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

4 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

11 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago