National

CBI ने सुशांत सिंह राजपूत केस में फाइल की क्लोजर रिपोर्ट, एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को मिली क्लीन चिट

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने अब एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई कोर्ट में सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत केस की क्लोजर रिपोर्ट फाइल कर दी है। इसके साथ ही केंद्रीय जांच ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को भी क्लीन चिट दे दी है।

बता दें कि एक्टर का निधन साल 2020 में हुआ था और वह मुंबई में अपने में मृत पाए गए थे और अब एक्टर की मौत के लगभग 4 साल बाद सीबीआई ने कोर्ट में यह क्लोजर रिपोर्ट फाइल की है।

रिया चक्रवर्ती को मिली क्लीन चिट

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को पहले आत्महत्या माना गया, लेकिन कुछ लोगों ने कहा कि उनकी हत्या हुई है। ऐसे में 2020 में ही सीबीआई ने इसकी जांच शुरू की थी। इस मामले में दिवंगत एक्टर की बहन और उनके पिता ने उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर भी कई आरोप लगाए थे।

यहां तक कि रिया और उनके करीबी लोगों ने अपने-अपने बयान भी दर्ज करवाए थे। अब रिया और उनके परिवार को क्लीन चिट दे दी गई है। सीबीआई का कहना है कि उन्हें कोई ऐसा सबूत नहीं मिला, जिससे यह साबित हो सके कि किसी ने सुशांत को सुसाइड के लिए फोर्स किया था। वहीं, इसमें केस में कोई क्रिमिनल एंगल या ‘फाउल प्ले’ (षड्यंत्र) नहीं पाया गया। एम्स फॉरेंसिक टीम ने भी हत्या की संभावना को खारिज किया है और सोशल मीडिया चैट्स को अमेरिका भेजकर भी जांच की गई, जिसमें छेड़छाड़ का कोई सबूत नहीं मिला।

अब कोर्ट करेगी फैसला

बता दें कि सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के बाद अब फैसला कोर्ट का होगा। देखना होगा कि कोर्ट इस नतीजे से सहमत होगी या फिर जांच को आगे बढ़ाने का निर्देश दे सकती है। इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के पास अब यह ऑप्शन है कि वह ‘प्रोटेस्ट पेटिशन’ मुंबई कोर्ट में दाखिल कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में DRUCC की बैठक में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार पर मंथन, सुझावों पर कार्रवाई का आश्वासन

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल…

28 मिनट ago

शहर से सटे बिशनपुर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड संख्या-5 में शुक्रवार की रात एक बंद…

51 मिनट ago

ससुराल में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दामाद समेत दो गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा…

1 घंटा ago

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

16 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

18 घंटे ago