समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NationalNEWS

मोबाइल, LED टीवी, दवाएं होंगी सस्ती, जानिये बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

संसद में बजट पेश हो चुका है। बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स का ऐलान कर चुकी हैं। संसद में अगले हफ्ते नया  इनकम टैक्स बिल पेश होगा। साथ ही सरकार ने 56 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटा दी है। मोबाइल, कैमरा सस्ता हो जाएगा। मोदी सरकार के तीसरे टर्म का पहला पूर्ण बजट है। ये बजट पूरे फाइनेंशियल ईयर 2025—26 के 12 महीनों के लिए होगा। बजट में सभी को इस बात का इंतजार रहता है कि क्या महंगा होगा और क्या सस्ता होगा? यहां आपको उन प्रोडक्ट और सर्विस की लिस्ट बता रहे है जो बजट 2025 में महंगी या सस्ती हो गई हैं।

बजट 2025: किन चीजों के दाम होंगे सस्ते?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 पेश करते हुए कई वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी में कटौती की घोषणा की है, जिससे कुछ चीजों के दाम कम होने की उम्मीद है। खासतौर पर इलैक्ट्रॉनिक्स, दवाइयों और इलेक्ट्रिक गाड़ियों से जुड़ी वस्तुएं अब सस्ती हो जाएंगी।

IMG 20241130 WA0079

बजट में क्या हुआ सस्ता

– इलैक्ट्रॉनिक्स

– दवाइयां

– 36 जीवनरक्षक दवाएं

– कैंसर की दवाएं

– इलेक्ट्रिक गाड़ी

– मोबाइल फोन

– मोबाइल बैटरी

– फिश पेस्ट

-लेदर गुड्स

– LED टीवी

IMG 20250125 WA0063IMG 20230604 105636 460

बजट 2025 में क्या हुआ महंगा 

फ्लैट पैनल डिस्प्ले, टीवी डिस्प्ले

फैबरिक (Knitted Fabrics)

दवाएं होगी सस्ती

सरकार ने दवाओं पर कस्टम ड्यूटी कम की है। इससे कैंसर की दवाएं शामिल है। कैंसर और गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए 56 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाई जाएगी।

IMG 20250131 WA0142IMG 20240904 WA0139

कैंसर और गंभीर बीमारियों की दवाएं होंगी सस्ती

सरकार ने 36 जीवनरक्षक दवाओं को बेसिक कस्टम ड्यूटी से पूरी तरह छूट देने की घोषणा की है। इसका फायदा उन मरीजों को मिलेगा जो कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की दवाएं खरीदते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक सामान होगा सस्ता

वित्त मंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी 5% करने की घोषणा की है। खासकर टीवी और मोबाइल फोन के ओपन सेल और अन्य कंपोनेंट्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में कमी की गई है, जिससे इनके दाम घट सकते हैं।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

ईवी बैटरियां होंगी सस्ती

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) से जुड़े 35 और वस्तुओं को कस्टम ड्यूटी से छूट दी गई है। इसके अलावा, मोबाइल फोन बैटरियों के लिए भी 28 वस्तुओं को छूट की सूची में जोड़ा गया है। इसका फायदा ईवी और मोबाइल बैटरियों की कीमतों में गिरावट के रूप में देखने को मिल सकता है।

IMG 20241218 WA0041

ये प्रोडक्ट होंगे सस्ते

सरकार ने कोबाल्ट पाउडर, लिथियम-आयन बैटरी के स्क्रैप, लीड, जिंक और अन्य 12 महत्वपूर्ण खनिजों को भी बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट देने का ऐलान किया है। इससे बैटरी और खनिज आधारित प्रोडक्ट की कीमतों में कमी आएगी।

लेदर गुड्स पर हटाई

सरकार ने बजट में ब्ल्यू लेदर (Wet Blue Leather) पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी है।

IMG 20250126 WA0106

फिश पेस्ट

फ्रोजन फिश पेस्ट (Surimi) पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 30 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है। ये मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट होने वाले प्रोडक्ट पर लागू होगा।

गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर नहीं होगा असर

2024 के बजट में सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 6% तक घटाने का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि, बजट से पहले सोने और चांदी के दाम बढ़े हुए नजर आ रहे हैं। सरकार ने इस बार बजट में सोने-चांदी में इंपोर्ट ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया है।

IMG 20230818 WA0018 02