मणिपुर में सीआरपीएफ के जवानों की गोली लगने से मौत हो गई। पूर्वी चंपारण के जवान रविरंजन को उसके साथी जवान ने गोली मार दी। सूचना मिली है कि हत्यारोपी जवान ने खुद को भी गोली मार ली और उसकी भी मौत हो गई। घटना में अन्य आठ सीआरपीएफ जवान जख्मी हो गए जिनका इलाज कराया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात सीआरपीएफ कैंप में जवानों के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। एक जवान द्वारा अंधाधुंध गोली चला दी जिसमें पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर के एक जवान को गोली लग गई। वहीं पर उसकी मौत हो गई। रविरंजन के घर पर संबंधियों और शुभचिंतकों का तांता लगा है। सभी लोग उनके माता पिता और परिजनों का ढाढस बंधा रहे हैं।
मृतक जवान पहाड़पुर थानाक्षेत्र के पूर्वी सिसवा पंचायत के वार्ड नंबर एक सिसवा मलदहिया गांव निवासी राजाराम प्रसाद का बड़ा पुत्र रविरंजन कुमार (24) था। मौत की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रविरंजन करीब एक वर्ष चार महीने पूर्व ही सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के बाद उसकी पहली पोस्टिंग मणिपुर में हुई थी। माता पिता बेटे के होली में आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन त्योहार से पहले बेटे की मौत की खबर से उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात करीब 8:20 बजे किसी बात पर हुए विवाद में एक सीनियर जवान ने अंधाधुंध गोली चला दिया जिसमें उक्त जवान सहित दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य आठ अन्य जवान जख्मी हो गए। घटना के बाद गोली चलाने वाले जवान के द्वारा खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर लेने की सूचना है। इस मामले में वरीय अधिकारी कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।
समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…
समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…