National

पुष्पक ट्रेन में आग की अफवाह से नीचे कूद गए यात्री, दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कइयों को रौंदा

महाराष्ट्र के जलगांव में भीषण हादसे की सूचना है। यहां पुष्पक ट्रेन में आग की अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद यात्री नीचे ट्रैक पर उतर गए और फिर सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने उन्हें रौंद दिया। रेलवे अधिकारी ने हादसे पर जानकारी दी कि ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

जानकारी के अनुसार, जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस के कुछ कोच में आग लगने की अफवाह फैल गई थी। इस पर आनन-फानन में यात्री ट्रेन से बाहर कूद गए। इस बीच कुछ यात्री दूसरे ट्रैक पर तेज रफ्तार से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

यह हादसा उस समय हुआ जब यात्री अपनी बोगियों से बाहर थे। बताया जा रहा है कि यात्री ट्रेन में आग लगने की आशंका के चलते कोच से बाहर निकलकर पटरियों पर खड़े हो गए थे।

रेलवे अधिकारी और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंच चुके हैं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हादसे में कम से कम 6 लोगों के मारे गए हैं और घायलों की संख्या आठ बताई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

20 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

22 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago