National

दुखद घटना: महाकुंभ में भगदड़, कुछ मौतों की सूचना, कई घायल; अखाड़ोंं ने अमृत स्‍नान किया स्‍थगित

प्रयागराज महाकुंभ में रात एक बजे के करीब भगदड़ मच गई। प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक एक रेला आया और भगदड़ मच गई। दर्जन भर लोगों की मौत की सूचना आ रही है। हालांकि प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। हादसे में घायल कई लोगों को एंबुलेंस से अस्‍पताल पहुंचाया गया। मौके पर स्थिति अब नियंत्रण में और सामान्‍य बताई जा रही है। घटना के चलते अखाड़ा परिषद ने अमृत स्‍नान स्‍थगित कर दिया है।

मेला प्रशासन ने कहा- अब स्थिति सामान्य

महाकुंभ में भगदड़ के बाद अब स्थिति सामान्य हो गई है। मेला प्रशासन ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अब हालात पर नियंत्रण पा लिया गया है।

पीएम मोदी ने की सीएम योगी से बात, कहा- तुरंत भेजें राहत

महाकुंभ में भगदड़ के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की। पीएम मोदी ने महाकुंभ मेले की स्थिति के बारे में सीएम योगी से बात की, हादसे की जानकारी ली और तत्काल राहत भेजने के लिए कहा।

भगदड़ के बाद अखाड़ा परिषद ने रद्द किया शाही स्‍नान

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद अखाड़ों के शाही स्नान को रद कर दिया है। प्रशासन की अपील के बाद अखाड़ों की तरफ से यह फैसला किया गया है। मौनी अमावस्या पर सभी अखाड़ों के नागा साधु संतों के साथ शाही स्नान करते हैं।

अखाड़ा परिषद बोला- गंगा में कहीं भी स्‍नान कर लें, अमावस्‍या का फल मिलेगा

अखाड़ा परिषद के अध्‍यक्ष रवींद्र पुरी ने भगदड़ की घटना की वजह से दुखी होकर अमृत स्‍नान को रद्द करने की घोषणा करते हुए लोगों से अपील की कि गंगा में कहीं भी स्नान कर लें। उन्‍होंने कहा कि कहीं भी स्‍नान पर अमावस का फल मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

22 मिनट ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

37 मिनट ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

3 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago