प्रयागराज महाकुंभ में रात एक बजे के करीब भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक एक रेला आया और भगदड़ मच गई। दर्जन भर लोगों की मौत की सूचना आ रही है। हालांकि प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। हादसे में घायल कई लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर स्थिति अब नियंत्रण में और सामान्य बताई जा रही है। घटना के चलते अखाड़ा परिषद ने अमृत स्नान स्थगित कर दिया है।
मेला प्रशासन ने कहा- अब स्थिति सामान्य
महाकुंभ में भगदड़ के बाद अब स्थिति सामान्य हो गई है। मेला प्रशासन ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अब हालात पर नियंत्रण पा लिया गया है।
पीएम मोदी ने की सीएम योगी से बात, कहा- तुरंत भेजें राहत
महाकुंभ में भगदड़ के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की। पीएम मोदी ने महाकुंभ मेले की स्थिति के बारे में सीएम योगी से बात की, हादसे की जानकारी ली और तत्काल राहत भेजने के लिए कहा।
भगदड़ के बाद अखाड़ा परिषद ने रद्द किया शाही स्नान
महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद अखाड़ों के शाही स्नान को रद कर दिया है। प्रशासन की अपील के बाद अखाड़ों की तरफ से यह फैसला किया गया है। मौनी अमावस्या पर सभी अखाड़ों के नागा साधु संतों के साथ शाही स्नान करते हैं।
अखाड़ा परिषद बोला- गंगा में कहीं भी स्नान कर लें, अमावस्या का फल मिलेगा
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने भगदड़ की घटना की वजह से दुखी होकर अमृत स्नान को रद्द करने की घोषणा करते हुए लोगों से अपील की कि गंगा में कहीं भी स्नान कर लें। उन्होंने कहा कि कहीं भी स्नान पर अमावस का फल मिलेगा।
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…