National

सड़क भ्रष्टाचार उजागर करने पर पत्रकार की ह’त्या, छत्तीसगढ़ में ठेकेदार ने सेप्टिक टैंक में श’व डालकर फ्लोरिंग करवाई

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव शुक्रवार को मिल गया है। मुकेश देशभर में नक्सल मामलों की पत्रकारिता का चर्चित नाम थे। वे एक जनवरी से लापता चल रहे थे। मगर दो दिन बाद शुक्रवार को एक ठेकेदार की कंस्ट्रक्शन कंपनी में बने सेप्टिक टैंक से पत्रकार मुकेश का शव मिला है। मुकेश ने कुछ दिन पहले ही भ्रष्टाचार का खुलासा किया था।

पत्रकार की हत्या पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है। बता दें कि मुकेश ने टेकुलगुडेम में अगवा सीआरपीएफ जवान राकेश्वर मन्हास को छुड़वाने में सरकार और नक्सलियों के बीच अहम भूमिका निभाई थी।

शव पर मिले कई निशान

शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे पुलिस ने शव को सेप्टिक टैंक से बाहर निकाला। शव पर 8-10 जगह निशान मिले हैं। यह कंस्ट्रक्शन कंपनी ठेकेदार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासिचव सुरेश चंद्राकर की। छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा कि घटना में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उधर, घटना के विरोध में शनिवार को पत्रकारों ने बीजापुर बंद का एलान भी किया है।

बेरहमी से की मुकेश की हत्या

शव को देखकर यह साफ हो गया है कि पत्रकार की बेरहमी से हत्या की गई है। सिर के पीछे भी चोट के निशान मिले हें। हत्या के बाद शव को सेप्टिक टैंक में फेंका गया। इसके बाद उसके ऊपर प्लोरिंग कर दी गई, ताकि इसकी भनक किसी को न लगे। शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे पुलिस ने सेप्टिक टैंक की फ्लोरिंग को तोड़ा। इसके बाद अंदर शव दिखाई दिया।

परिवार को कांग्रेस नेता पर शक

घटना के बाद कांग्रेस नेता सुरेश और उसका छोटा भाई रीतेश चंद्राकर फरार है। उसकी थार गाड़ी को हैदराबाद से बरामद किया गया है। मुकेश के बड़े भाई युकेश भी पत्रकार हैं। उन्होंने बताया कि एक जनवरी की रात साढ़े आठ बजे तक मुकेश घर पर था। मगर देर रात कुछ लोग उसे बुलाने पहुंचे। इसके बाद से वह लापता था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिवार ने हत्याकांड के पीछे कांग्रेस नेता सुरेश के होने का शक जताया है।

मोबाइल लोकेशन से पहुंची पुलिस

परिवार की शिकायत पर बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव और अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक चंद्रकांत गोवर्ना के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीमों ने मामले की जांच की। एएसपी चंद्रकांत गोवर्ना के मुताबिक मुकेश के मोबाइल की आखिरी लोकेशन कांग्रेसी नेता के कंस्ट्रक्शन कंपनी में मिली। इसके बाद फोन बंद हो गया था। कांग्रेस नेता की यह कंपनी चट्टानपारा में स्थित है।

कौन हैं सुरेश?

कांग्रेस नेता सुरेश मूलरूप से बासागुड़ा का रहने वाला है। मगर सलवा जुड़ूम आंदोलन के बाद उसका परिवार बीजापुर में रहने लगा। यहां सुरेश ने ठेकेदारी का काम शुरू किया। देखते ही देखते वह बड़ा ठेकेदार बन गया। 2021 में हेलीकॉप्टर से बरात ले जाने पर वह चर्चा में आया था। यह बात भी सामने आ रही है कि मुकेश और सुरेश आपस में रिश्तेदार थे।

कांग्रेस नेता एवं ठेकेदार सुरेश ने कुछ दिन पहले ही गंगालूर रोड का निर्माण कराया था। मगर इसमें हुए भ्रष्टाचार को मुकेश चंद्राकर ने उजागर किया था। मुकेश की रिपोर्ट के बाद ही प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की। कहा जा रहा है कि सुरेश इसी वजह से पत्रकार मुकेश से खफा था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

14 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

20 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

21 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

21 घंटे ago