National

यूपी: बीयर, गांजा और मटन… दुल्हन ने मुंह दिखाई में की ऐसी डिमांड, दूल्हे ने साथ रहने से कर दिया इनकार

यूपी के सहारनपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर शादी से एक दिन पहले रात को दुल्हन ने मुंह दिखाई में बीयर और गांजा की डिमांड कर डाली. यह सुनकर दूल्हे के पैरों तले से जमीन खिसक गई. उसने पूरी बात अपने परिवार वालों को बताई तो मामला पुलिस थाने जा पहुंचा. लड़के के परिजन पुलिस को लेकर लड़की के पास पहुंच गए.

सूत्रों के मुताबिक, सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र के रहने वाले लड़के की शादी 16 दिसंबर को होनी थी. लेकिन लड़के ने लड़की से बात करके उसे 15 दिसंबर को यानी शादी से एक दिन पहले ही सहारनपुर बुला लिया, लड़की पंजाब के लुधियाना की रहने वाली है.

लड़के ने सहारनपुर में एक पंडित को कुछ पैसे दिए और लड़की के रुकने के लिए इंतजाम कराया. आरोप है कि इसी दौरान लड़का रात को लड़की से मिलने की बात कहने लगा. जिसपर लड़की ने कहा कि आते समय बीयर-गांजा और बकरे का मीट लेते आना. यह सुनकर लड़के के होश उड़ गए. उसने यह बात अपने परिवार वालों को बताई तो सब दंग रह गए कि होने वाली बहू नशे की आदी है.

ऐसे में लड़के के परिवार वालों ने लड़की को रंगे हाथ पकड़ने के लिए एक प्लान बनाया. उन्होंने लड़के से दोबारा लड़की को फोन कराया, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल है. इस कॉल रिकॉर्डिंग में साफ सुना जा सकता है की लड़की अपने होने वाले पति से आते समय बीयर, गांजा और बकरे का मीट लाने के लिए बोल रही है.

बताया जा रहा है कि लड़के के परिजनों ने ऑडियो कॉल रिकॉर्ड करके सबूत इकट्ठा किया फिर शादी तोड़ने की प्लानिंग की. उन्होंने लड़की वालों को शादी से मना कर दिया. जिसके बाद मामला उजागर हो गया. लड़की ने दावा किया कि लड़के ने पहले ही उससे शादी कर ली है. अब सिर्फ रस्म के लिए विवाह हो रहा है. लड़की ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि मेरी भाभी सहारनपुर में रहती है और उन्होंने ही हमारे दोनों की शादी कराई है.

मामला सहारनपुर जिले के पुराने शहर की एक कॉलोनी से जुड़ा है. दूल्हे ने अपने परिवार को बताया कि दुल्हन की डिमांड बीयर तक ही सीमित नहीं रही. दुल्हन बोली बीयर लाते हुए गांजा भी लेते आना. इसके बाद डिमांड बढ़ती गई और उसने बकरे का मांस भी लाने के लिए कहा. यह सब सुनकर युवक हैरान रह गया और उसकी कॉल रिकॉर्डिंग कर ली जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

घटना को लेकर पहले परिवार में ही विवाद होता रहा, दोनों पक्षों ने काफी देर तक एक दूसरे को समझने की कोशिश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका. आखिर में आसपास के लोग और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. फिलहाल, लड़के ने शादी से इनकार कर दिया है. मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

9 मिनट ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

27 मिनट ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

10 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

11 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

11 घंटे ago