National

मणिपुर में बिहार के 2 मजदूरों की गो’ली मारकर ह’त्या, काम से लौट रहे थे घर

मणिपुर के काकचिंग जिले में शनिवार शाम कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने बिहार के 2 प्रवासी श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना शाम करीब 5.20 बजे काकचिंग-वाबागई रोड पर केइराक में पंचायत कार्यालय के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के पीछे के लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मृतकों की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के राजवाही गांव निवासी सुनालाल कुमार और दशरथ कुमार के रूप में हुई है। वे निर्माण कार्य करने वाले श्रमिक थे और मेइती-प्रभुत्व वाले काकचिंग जिले में किराए के मकान में रहते थे।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस घटना को लेकर और अधिक जानकारी इकट्ठा की जा रही है। यह घटना ऐसे समय हुई जह मणिपुर से कांग्रेस के सांसद अल्फ्रेड केएस आर्थर ने शनिवार को राज्य में हिंसा का मुद्दा उठाया। उन्होंने मणिपुर के लोगों को न्याय दिलाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि सभी पक्षों को इसके लिए खड़े होना चाहिए। आर्थर ने लोकसभा में ‘संविधान की 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि मणिपुर में 19 महीने से हिंसा का दौर जारी है। उन्होंने कहा कि इस देश के नागरिक होने के नाते मुझे राज्य के लिए न्याय मांगने का अधिकार है।

कांग्रेस एमपी ने संसद में उठाया मणिपुर हिंसा मामला

कांग्रेस सांसद ने हिंसा शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर यात्रा नहीं करने का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘मेरे प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर की जनता के प्रति जवाबदेह क्यों नहीं हैं।’ आर्थर ने कहा कि क्या मेरा देश इतना कमजोर है कि मणिपुर में नागरिकों की जान और संपत्ति की सुरक्षा नहीं की जा सकती। उन्होंने नगालैंड में दिसंबर 2021 में सुरक्षा बलों के कुछ कर्मियों द्वारा आम नागरिकों को मारे जाने की एक घटना का उल्लेख किया। सांसद ने कहा कि रक्षा मंत्री समेत इस सरकार के किसी भी पदाधिकारी ने आज तक नहीं कहा कि उस घटना में गलत हुआ था।

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

54 मिनट ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

7 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

7 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

7 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

8 घंटे ago