National

‘उनके साथ ही करना मेरा अंतिम संस्कार’, लेफ्टिनेंट पति के सुसाइड की खबर मिलते ही पत्नी ने दे भी दी जान

एक मिलिट्री कपल ने एक-दूसरे से 250 किमी दूर रहते हुए सुसाइड कर लिया है. पति भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट थे, जबकि पत्नी सेना में कैप्टन. आगरा में वायुसेना स्टेशन में फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल ने 14 अक्टूबर की रात को अपने सरकारी आवास पर पंखे से लटककर जान दे दी थी. दीनदयाल का शव 15 अक्टूबर की सुबह मिला था. वहीं दीनदयान की पत्नी कैप्टन रेनू तंवर ने दिल्ली में सुसाइड कर लिया. दिल्ली कैंट की ऑफिसर्स मेस में रेनू का शव मिला.

पुलिस को कैप्टन रेनू तंवन के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनकी इच्छा है कि उनका अंतिम संस्कार उनके पति के साथ ही किया जाए. वहीं दीनदयाल के कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था. कैप्टन रेनू तंवन का शव बुधवार को आगरा के वायु स्टेशन भेजा गया. परिवार वालों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने 2 साल पहले लव मैरिज की थी.

बीमार मां के इलाज के लिए गई थीं दिल्ली

फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीन दयाल दीप की पोस्टिंग आगरा के खेरिया एयरफोर्स स्टेशन पर थी. उनकी पत्नी कैप्टन रेनू तंवर भी वहीं के मिलिट्री अस्पताल में तैनात थीं. रेनू अपनी बीमार मां के इलाज के लिए दिल्ली आई थीं, जहां उनका शव मंगलवार सुबह मिला. दिल्ली के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि कैप्टन तंवर अपने भाई सुमित और मां कौशल्या के साथ 14 अक्टूबर को रात 8 बजे गेस्ट हाउस पहुंची थीं. वहीं 15 अक्टूबर को उनका शव ऑफिसर्स मेस में मिला. वह राजस्थान की रहने वाली थी. अधिकारी ने बताया, जब उसने आत्महत्या की, तब उसकी मां और भाई एम्स में थे. हमें उसके पति के बारे में बाद में पता चला. शव को देखकर मेस में तैनात हवलदार दिनेश कुमार ने उन्हें जानकारी दी थी.”

फंदे से लटका मिला था शव

आगरा में वायुसेना परिसर आवास में फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीन दयाल नालंदा का शव मंगलवार (15 अक्टूबर) सुबह फंदे में लटका मिला था. दीन दयाल बिहार का रहने वाला था. आगरा के डीसीपी ने बताया कि कर्मचारियों से मिली जानकारी के मुताबिक दीन दयाल ने 14 अक्टूबर की रात को अपने सहकर्मियों के साथ हंसी मजाक करते हुए खाना खाया था. उन्होंने बताया कि उसने उन्हें शुभ रात्रि कहा और “बिना किसी परेशानी या चिंता के” अपने क्वार्टर में लौट आया. ऐसे में मंगलवार को जब दीप देर तक नहीं जागा तो स्टाफ ने दरवाजा तोड़ा और उसे मृत पाया.

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

7 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

7 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

7 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

7 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

9 घंटे ago