National

इजराइली मशीन से बना देंगे 25 साल का जवान: पति-पत्नी ने बूढ़े लोगों से 35 करोड़ ठग लिए

उत्तर प्रदेश के कानपुर में ठगी का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आमजन तो छोड़िये पुलिस भी हैरान हैं. यहां एक खूबसूरत यंग कपल ने लोगों को जवान बनाने का झांसा देकर 35 करोड़ से अधिक की ठगी को अंजाम दिया और फिर बोरिया विस्तार समेत कर फरार हो गए. पूरी कहानी बॉलीवुड फिल्म ‘बंटी और बबली’ से मिलती जुलती है. फिलहाल शिकायत के बाद दोनों के खिलाफ कापुर के गोविंद नगर थाने में मुकदमा पंजीकृत करवाया गया है. दोनोंके विदेश भागने की आशंका को देखते हुए रेड कार्नर नोटिस भी जारी किया जा रहा है.

दरअसल, तस्वीर में दिख रहे कपल का नाम राजीव दुबे और रश्मि दुबे हैं. दोनों पति-पत्नी हैं और कानपुर के स्वरुप नगर निवासी बताये जा रहे हैं. आरोप है कि दोनों ने साकेत नगर में एक भवन किराये पर लिया और रिवाइवल वर्ल्ड नाम से एक क्लिनिक खोला. दोनों ने बहुत ही शातिराना अंदाज से इस बात को प्रचारित किया कि इजराइल में एक मशीन बनाई गई है, जिसमें थेरेपी लेने से 65 साल का बुजुर्ग भी 25 साल का जवान हो जाएगा. इस मशीन को उन्होंने ‘टाइम मशीन’ का नाम बताकर खूब प्रचार प्रसार किया.

वीडियो दिखाकर लिया झांसे में

इसके बाद शुरू हुआ ठगी का खेल. लोगों को एक वीडियो दिखाकर बताया गया कि इजराइल में वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च किया, जिसमें 64 साल से अधिक उम्र के 35 लोगों को पांच दिन तक प्रेसराइज्ड चैंबर में ऑक्सीजन थेरेपी दी गई. तीन महीने बाद जो नतीजे चौंकाने वाले थे. सभी की उम्र 25 साल की हो गई. साथ ही एक मशीन को दिखाया गया जिसकी कीमत 25 करोड़ बताई गई. इस वीडियो को दिखाकर दोनों ने शहर के बुजुर्गों को फंसाया.

चैन सिस्टम से लोगों को जोड़ा

शिकायतकर्ता रेनू चंदेल का आरोप है कि राजीव और रश्मि ने दो स्कीम बताई पहली स्कीम 6 हजार रुपए की थी जिसमें 10 ऑक्सीजन बार, एक एचटी वाट, एक हाइड्रा दी जाएगी. दूसरी स्कीम 90 हजार रुपए की थी, 10 ऑक्सीजन बार, 60 एचटी वाट, 3 हाइड्रा. दोनों ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में इसकी डिमाडं इतनी बढ़ेगी की 90 हजार वाले स्कीम की कीमत 3 लाख से भी अधिक हो जाएगी. डिमांड इतनी बढ़ेगी कि लोग लाइन में लगे होंगे. साथ ही चैन सिस्टम के तहत अपने नीचे कस्टमर जोड़ने पर छोट और रिवॉर्ड भी मिलेगा. जवान होने के झांसे में आकर रेनू ने 150 लोगों को अपने अंडर जोड़ा और 6 हजार के हिसाब से 9 लाख दिए. साथ साढ़े तीन लाख बिज़नेस सेट उप के लिए दिया.

35 करोड़ से ज्यादा की ठगी

रेनू चंदेल का कहना है कि दोनों ने करीब 35 करोड़ से अधिक की ठगी की है और वे विदेश भागने की फिराक में हैं. दोनों ने अपना पासपोर्ट भी बनवा लिया है. अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस से कहा कि दोनों को विदेश भागने से रोका जाए. डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही रेड कार्नर नोटिस भी जारी करवाया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

4 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

4 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

4 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

10 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

11 घंटे ago