Samastipur

सरायरंजन प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी के निरीक्षण से निजी अस्पताल संचालकों में मचा हड़कंप 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन : जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन के निर्देश पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सूरज कुमार ने गुरुवार की शाम में सरायरंजन बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित करीब एक दर्जन निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई भी अस्पताल मानक के अनुरूप चलते नहीं पाया गया। अधिकांश अस्पतालों में मरीज तो भर्ती मिले, लेकिन चिकित्सक एवं नर्स नदारत थे। किसी अस्पताल के संचालक अस्पताल चलाने का अनुज्ञप्ति पत्र नहीं दिखा पाए।

निरीक्षण के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि अक्सर उन्हें शिकायतें मिल रही थी कि आशा के द्वारा सीएचसी में भर्ती को आए मरीजों को बहला फुसला कर निजी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। संभव है कि इसमें उसका भी स्वार्थ छिपा हो। निजी अस्पतालों में जब मरीजों का ठीक से इलाज नहीं हो पाता ,उसका आर्थिक शोषण होता है या किसी मरीज की मौत हो जाती है तो उसकी सारी जवाबदेही सरकारी अस्पताल के चिकित्सक और चिकित्साकर्मियों पर थोप दी जाती है,जबकि होता यह है कि गंभीर किस्म के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए समय रहते सदर अस्पताल में भेज दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि आज जिन निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया उनमें किसी के पास अनुज्ञप्ति पत्र नहीं था। किसी अस्पताल में डॉक्टर एवं नर्स नहीं थे। ना ही डॉक्टर्स के लिए रोटेशन बना हुआ था। सभी निजी अस्पताल के संचालकों को चेतावनी दी गई है कि वे 24 घंटे के अंदर निजी अस्पताल के संचालन का कागजात उनके पास जमा करें, जिसे अग्रसारित कर सिविल सर्जन के पास भेजा जा सके। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

8 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

8 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

9 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

13 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

14 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

16 घंटे ago