चेन्नई से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मैसूर से बिहार के दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गयी है। दोनों ट्रेन की भीषण टक्कर के बाद ट्रेन में आग लग गयी है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना कावराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास की है जहां इस घटना के बाद अफरा-तफरी मची हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी खड़ी थी तभी मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरा गई। जिसके बाद दरभंगा जाने वाली ट्रेन का दो कोच डिरेल हो गया और आग लगी। मैसूर से दरभंगा जाने वाली बागमती एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर 12578 के मालगाड़ी से टकराने की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है। मौके पर एंबुलेंस, दमकल की गाड़ियां और रेस्क्यू टीम मौजूद है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…