National

दिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल को जमानत, सुप्रीम कोर्ट बोला- पिंजरे के तोते वाली छवि से बाहर आए CBI

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देते वक्त जस्टिस उज्जल भुइयां ने CBI की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। जस्टिस भुइयां ने कहा कि सीबीआई को पिंजरे में बंद तोता होने की धारणा को दूर करना चाहिए।

जस्टिस भुइयां ने कहा कि CBI को उसके बारे में बने इस तरह के भ्रम को दूर करना चाहिए कि वह पिंजरे का तोता है। बार एंड बेंच के मुताबिक जस्टिस भुइयां ने कहा कि सीबीआई के द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी का मकसद सिर्फ ईडी के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री को मिली जमानत को बेअसर करना था।

जस्टिस भुइयां ने ईडी के मामले में दी गई जमानत की शर्तों पर भी सवाल उठाए जिसमें केजरीवाल को मुख्यमंत्री सचिवालय जाने या फाइलों पर साइन करने से रोका गया है। उन्होंने सीबीआई द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी की टाइमिंग पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि उसका मकसद ईडी मामले में केजरीवाल को मिली जमानत को फेल साबित करना था।

उन्होंने कहा कि जिस तरह ने सीबीआई का इस मामले में स्टैंड रहा है, वो गिरफ्तारी पर ही अनेक गंभीर सवाल खड़े करती है। अरविंद केजरीवाल को ज़मानत देते हुए जस्टिस उज्जल भुइयां ने CBI की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए. जस्टिस भुइयां ने कहा कि ऐसा लगता है कि ED मामले में निचली अदालत से मिली ज़मानत के बाद ही CBI सक्रिय हुई। उसे 22 महीने तक गिरफ़्तारी की ज़रूरत महसूस नहीं हुई। ऐसी गिरफ्तारी पर सवाल उठते हैं।

बता दें, दिल्ली शराब घोटाले मामले में सीबीआई केस में 26 जून 2024 को अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हुए थे। वहीं, ईडी केस में 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार हुए थे। ईडी केस में 12 जुलाई तो सीबीआई केस में आज यानी 13 सितंबर को जमानत मिली है।

अरविंद केजरीवाल को मिली यह जमानत हरियाणा चुनाव के लिहाज से भी अहम है। अब हरियाणा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी दमखम से लड़ सकेगी। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में 90 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस संग उसका गठबंधन नहीं हो पाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 घंटा ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

3 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

3 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

7 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

10 घंटे ago