National

पप्पू यादव को आयी इंदिरा गांधी की याद, बांग्लादेश को लेकर पीएम मोदी से कर दी ये मांग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पड़ोसी देश बांग्लादेश के बिगड़ते हालात पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने चिंता व्यक्त की है. बांग्लादेश के मुद्दे पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बांग्लादेश में तख्तापलट भारत के लिए नुकसान है. देश की सरकार हिम्मत के साथ हस्तक्षेप करे. उन्होंने कहा कि सरकार को सिर्फ राजनीति नहीं, दिल बड़ा कर दक्षिण एशिया के अभिभावक की तरह कूटनीतिक और सामरिक क्षमता दिखानी चाहिए. जैसा 1971 में इंदिरा गांधी जी ने पूरी दुनिया को दिखाया था.

हमें सावधान रहने की जरूरत

पप्पू यादव ने कहा कि वहां की स्थिति अच्छी नहीं है. इस स्थिति के बीच इंदिरा गांधी याद आती हैं. जब हम संप्रभु संस्कृति, लोगों की सुरक्षा, व्यापार, अर्थव्यवस्था, देश की सुरक्षा की बात करते हैं, तो हमारी नीति महत्वपूर्ण हो जाती है. जब हमारा पड़ोसी देश दुश्मन बन जाता है, तो वहां इस नीति में एक समस्या है. इस समय हमें सुधारात्मक कदम उठाने की जरूरत है. चीन सफल हो गया है, क्योंकि वह बांग्लादेश पर नजर रख रहा था. हमें सावधान रहने की जरूरत है. इससे पहले सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है.

दिल्ली में सर्वदलीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश संकट पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक की है. भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट बांग्लादेश में बिगड़े हालात के बाद बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है. बांग्लादेश सीमा क्षेत्रों की ओर जाने वाली यात्री और माल ढुलाई दोनों रेल सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है. मंगलवार को दिल्ली के संसद भवन में सर्वदलीय बैठक हुई. बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने सरकार के साथ इस संकट से निपटने में सहमति जतायी है. विदेश मंत्री जयशंकर ने सांसदों को पूरे हालात से अवगत कराया है.

तख्तापलट के बाद नयी सरकार गठित

पिछले दो दिनों के अंदर बांग्लादेश के अंदर भारी विद्रोह देखने को मिला है. प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दिया और फिर मुल्क छोड़कर भारत में पनाह ले लिया है. उन्हें गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस के सेफ हाउस में ठहराया गया है. बांग्लादेश की कमान वहां की सेना के हाथों में आ गई है. इसे तख्तापलट के तौर पर देखा जा रहा है. वैसे बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने जनवरी 2024 में चुनाव के बाद बनी संसद को भंग करने की घोषणा कर दी.

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

4 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

12 घंटे ago