नेपाल में आज शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया है. 40 भारतीयों को लेकर जा रही भारतीय बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई. नेपाली अधिकारी के अनुसार, बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी. फिलहाल हादसे में हताहत हुए लोगों की जानकारी नहीं मिल सकी है.
नेपाल पुलिस ने हादसे को लेकर पुष्टि करते हुए बताया कि 40 लोगों को लेकर जा रही एक भारतीय यात्री बस तनहुन जिले में मर्सियांगडी नदी में गिर गई है. जिला पुलिस ऑफिस तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने कहा, “UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पर पड़ी है.”
अधिकारी के अनुसार, बस पोखरा से राजधानी काठमांडू की ओर जा रही थी. है. बताया जा रहा है कि यह हादसा आज शुक्रवार को सुबह करीब 11.30 बजे हुआ. यह हादसा तब हुआ जब बस अन्वुखैरेनी के आइना पहरा से मर्सियांगडी नदी में गिर गई.
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…