समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NationalNEWS

बारिश में टपकने लगी नई संसद, अखिलेश यादव और कांग्रेस बोले- पेपर से लेकर छत तक सब लीक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम भारी बारिश के कारण अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। शहर के बड़े हिस्से जलमग्न हो गए। यहां तक कि नए संसद भवन परिसर में भी पानी जमा हो गया। बारिश इतनी हुई कि छत से पानी टपकने लगा। विपक्षी दलों ने इसके लिए सरकार पर निशाना साधा है। विपक्षी दल पुरानी संसद से इसकी तुलना कर रहे हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए लिखा, ‘इस नई संसद से अच्छी तो वो पुरानी संसद थी, जहां पुराने सांसद भी आकर मिल सकते थे। क्यों न फिर से पुरानी संसद चलें, कम-से-कम तब तक के लिए, जब तक अरबों रुपयों से बनी संसद में पानी टपकने का कार्यक्रम चल रहा है। जनता पूछ रही है कि भाजपा सरकार में बनी हर नई छत से पानी टपकना, उनकी सोच-समझकर बनायी गयी डिज़ाइन का हिस्सा होता है या फिर…।’

IMG 20231027 WA0021

वहीं, कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने भी ट्वीट कर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, ”बाहर पेपर लीक, अंदर पानी का रिसाव। राष्ट्रपति द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली संसद लॉबी में हाल ही में पानी का रिसाव, नए भवन में मौसम संबंधी समस्याओं को उजागर करता है। निर्माण पूरा होने के सिर्फ एक साल बाद ही ऐसी स्थिति हो गई है। इस मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया गया।”

IMG 20240520 WA0068IMG 20230604 105636 460

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने घोषणा की कि भारी बारिश के कारण शहर में बृहस्पतिवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज शाम हुई बहुत भारी बारिश और कल भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सभी सरकारी और निजी स्कूल एक अगस्त को बंद रहेंगे।’’

IMG 20230728 WA0094 01

भारी बारिश के कारण उत्तरी दिल्ली के सब्ज़ी मंडी इलाके में रॉबिन सिनेमा के पास एक मकान ढह गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंत कुंज में एक अन्य घटना में दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

खराब मौसम के कारण हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाली कम से कम 10 उड़ानों का गंतव्य बदलकर दूसरे हवाई अड्डों पर उतारना पड़ा। इनमें से आठ उड़ानों को जयपुर और दो को लखनऊ हवाई अड्डे पर उतारा गया। विमानन कंपनियों ने और भी उड़ानों में व्यवधान की आशंका जताई है।

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001IMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02