बांग्लादेश में सियासी संकट के बीच दिल्ली में हलचल तेज, केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
बांग्लादेश में जारी सियासी संकट के बीच दिल्ली में हलचल तेज हो गई है। इस्तीफा देने के बाद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना फिलहाल दिल्ली में ही हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि भारत से वह किस देश में जाकर शरण लेंगी। तमाम तरह की हलचलों के बीच केंद्र सरकार ने दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में बांग्लादेश के ताजा हालात और भारत पर होने वाले इसके असर पर चर्चा होगी।

